Happy Mother's Day: ख़ास अंदाज में मां से कहें- आई लव यू मॉम
Agency:News18Hindi
Last Updated:
हैप्पी मदर्स डे मैसेज (Happy Mother's Day Whatsapp, SMS, Facebook Status, Quotes)- मां को भेजें ये इमोशन मैसेजेस हो जाएंगी इमोशनल...

हैप्पी मदर्स डे मैसेज (Happy Mother's Day): मां एक ऐसा रिश्ता जिसका एहसास पराये शहर की धूप में भी छांव सरीखा है. मां के त्याग, प्रेम और ममता से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है. मां अपने बच्चों से निः स्वार्थ प्रेम करती है. बच्चा चाहे नाराज हो, रूठा हो या कि मनमर्जी करना चाहता हो मां हर कदम पर उसके साथ खड़ी रहती है. पिता और बच्चों में जब अनबन होती है तो मां ही वो पुल भी बनती है जो दोनों को जोड़ती है. प्रेम, त्याग और समर्पण की साक्षात मूर्ति 'मां' के लिए कोई भी शब्द कोई भी कविता पूरी नहीं पड़ती है. अगर हर दिन, हर पल मां का आभार जताया जाए तो शायद जिंदगी के लम्हे भी कम पड़ने लगें. शायद यही वजह है कि मां के प्रति अपनी भावनाएं जताने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है. इस बार 10 मई को मदर्स डे है. लॉकडाउन के इस समय में मदर्स डे पर आप अपनी मां को हैप्पी मदर्स डे (Happy Mother's Day) के इन मैसेज (Whatsapp, SMS, Facebook Status, Quotes) के जरिए दिल से शुभकामनाएं दे सकते हैं...
-इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
मां बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है. मुनव्वर राना
Happy Mother's Day
-सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार प्यार इतना, सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना.
Happy Mother's Day
-इस लिए चल न सका कोई भी ख़ंजर मुझ पर
मेरी शह-रग पे मिरी माँ की दुआ रक्खी थी. - नज़ीर बाक़री
Happy Mother's Day
-मां के बिना जिंदगी वीरान होती है
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है
जिंदगी में मां का होना जरूरी है
मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है.
Happy Mother's Day
-हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी
लेकिन सालों साल देखा है मां को
उसके चेहरे पर न थकावट देखी
ना ममता में मिलावट देखी.
Happy Mother's Day
-इस तरह मेरे गुनाहों को वो धो देती है
मां बहुत ग़ुस्से में होती है तो रो देती है. मुनव्वर राना
Happy Mother's Day
-सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार प्यार इतना, सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना.
Happy Mother's Day
-इस लिए चल न सका कोई भी ख़ंजर मुझ पर
मेरी शह-रग पे मिरी माँ की दुआ रक्खी थी. - नज़ीर बाक़री
Happy Mother's Day
-मां के बिना जिंदगी वीरान होती है
तन्हा सफर में हर राह सुनसान होती है
जिंदगी में मां का होना जरूरी है
मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है.
Happy Mother's Day
-हर रिश्ते में मिलावट देखी, कच्चे रंगों की सजावट देखी
लेकिन सालों साल देखा है मां को
उसके चेहरे पर न थकावट देखी
ना ममता में मिलावट देखी.
Happy Mother's Day
और पढ़ें