Advertisement
होमताजा खबरlifestyle
बाजार में सिर्फ 1 महीने मिलता है ये कश्मीरी फल, कमजोर हड्डी में फूंक देगा जान

बाजार में सिर्फ 1 महीने मिलता है ये कश्मीरी फल, सेब और अनार से भी महंगा, कमजोर हड्डी में फूंक देगा जान

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

अभी बारिश में एक फल की काफी डिमांड हो रही है. यह नाशपाती की तरह दिखता है और कश्मीर से आता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर अमित कुमार गहलोत ने Local18 को बताया कि कश्मीरी नख खाने के कई फायदे होते हैं.

X
title=

निखिल स्वामी/ बीकानेर:- बाजार में इन दिनों सीजन के अनुसार फल आ रहे हैं. ऐसे में इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है और बाजार में कश्मीरी नख आया हुआ है. यह खाने में बड़ा स्वादिष्ट होती है. इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है. इस फल का उपयोग सलाद और जूस में किया जा सकता है. दुकानदार नरेश पंजाबी ने लोकल18 को बताया कि यह फल खाने में सॉफ्ट और मीठा होता है. यह बाजार में 150 रुपए किलो बेचा जा रहा है, जो एक तरह से कश्मीरी सेव होता है.

नाशपाती की तरह दिखता है ये फल
इस फल का सीजन जुलाई में होता है. अभी बारिश में इस फल की काफी डिमांड हो रही है. यह नाशपाती की तरह दिखता है और कश्मीर से आता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर अमित कुमार गहलोत ने Local18 को बताया कि कश्मीरी नख खाने के कई फायदे होते हैं. इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर, फाइबर और फोलेट आदि होता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाता है और कमजोर होने से बचाने का काम करता है.
दिनभर रखेगा ऊर्जावान
एनीमिया की कमी को पूरा करने के लिए कश्मीरी नख को प्रयोग में लेते हैं. इसका सेवन करने से आप दिनभर ऊर्जावान रहते हैं. इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है. इस प्रकार ये वजन घटाने में मदद करती है. ये पाचन संबंधित समस्याओं को दूर रखता है. इसमें फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं. ये डायबिटीज की समस्या को कम करने का काम करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
और पढ़ें