जानिए फेस स्टीमिंग के फायदे, चुटकियों में बढ़ेगी चेहरे की चमक
Agency:News18Hindi
Last Updated:
फेस स्टीमिंग करने से आपकी त्वचा साफ, नई और चमकदार हो जाती है. यह घर पर ही चेहरे को फेशियल देने का एक अच्छा तरीका है.

आज के बिजी लाइफ में फेस स्टीमिंग के बारे में अधिकतर लोगों को पता है. दरअसल चेहरे को भाप देने से उसके रोम या छिद्र खुल जाते है. साथ ही चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है. फेस स्टीमिंग करने से आपकी त्वचा साफ, नई और चमकदार हो जाती है. यह घर पर ही चेहरे को फेशियल देने का एक अच्छा तरीका है और इसमें खर्चा भी बहुत कम होता है. आइए आपको बताते हैं फेस स्टीमिंग के क्या फायदे हैं और कैसे घर पर आप आसानी से इसे ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ेंः आंखों को कुछ इस तरह बनाएं सुंदर, ये है सबसे आसान उपाय
कैसे लें स्टीम
अगर आप फेस स्टीम करना चाहते हैं तो पहले आपको स्टीम करने के लिए स्टीमर की जरूरत होगी और अगर आप के पास स्टीमर नहीं है तो आप किसी बर्तन में ही थोड़ा पानी गर्म कर लें. फिर स्टीम लेते वक्त अपना चेहरा पूरी तरह से किसी कपड़े से ढक लें ताकि आप के चेहरे को अच्छे से स्टीम मिले. याद रहे ऐसा करते वक्त आपके चेहरे पर बाहर की हवा नहीं लगनी चाहिए.
Advertisement
फेस स्टीम के फायदे
चेहरे पर स्टीम करने से चेहरा साफ हो जाता है. ब्लैक और व्हाइट हेड्स से छुटकारा भी मिल जाता है. चेहरे के पोर्स में छुपी गंदगी भी बड़ी आसानी से निकल जाती है. फेस स्टीमिंग से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है और चेहरा ग्लो करने लगता है.
इसे भी पढ़ेंः अब देसी घी की मदद से कम कर सकते हैं बालों का गिरना
डेड स्किन को करे साफ
फेस स्टीम लेने का दूसरा बड़ा फायदा यह भी है कि स्टीम आपके चेहरे की डेड स्किन को भी साफ कर देती है. इस वजह से आप के चेहरे पर पहले से ज्यादा निखार आ जाता है.साथ ही चेहरे पर स्टीम लेने से आप के चेहरे से मुहांसे और झुर्रियां भी खत्म हो जाती हैं और स्किन का मॉइश्चर बैलेंस भी बना रहता है. पिंपल्स की समस्या को दूर करने का एक अच्छा उपाय फेस स्टीमिंग है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
और पढ़ें