Advertisement
होमताजा खबरलाइफ़
Lockdown Grooming: पुरुष इन टिप्स की मदद से करें खुद को ग्रूम, बदल जाएगा लुक

Lockdown Grooming: पुरुष इन टिप्स की मदद से करें खुद को ग्रूम, बदल जाएगा लुक

Last Updated:

लॉकडाउन में घरों में बंद रहने के चलते इस समय पुरषों के पास भी काफी सारा खाली समय उपलब्ध है जिसमें वह अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं. दरअसल पुरुषों में ग्रूमिंग उनके व्यक्तिगत प्रभाव को बढ़ाती है.

Lockdown Grooming: पुरुष इन टिप्स की मदद से करें खुद को ग्रूम, बदल जाएगा लुकZoom
दाढ़ी के बालों में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए आपको दही और नींबू का इस्तेमाल करना होगा.
लॉकडाउन में न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों को भी अपने स्किन की देखभाल करनी चाहिए. ग्रूमिंग ट्पिस महिलाओं के लिए जितने जरूरी है उतने ही पुरुषों के लिए भी. लॉकडाउन में घरों में बंद रहने के चलते इस समय पुरषों के पास भी काफी सारा खाली समय उपलब्ध है जिसमें वह अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं. दरअसल पुरुषों में ग्रूमिंग उनके व्यक्तिगत प्रभाव को बढ़ाती है. ग्रूमिंग की शुरुआत व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ और फैशनेबल बाल, नाखूनों की देखभाल, दांतों की सफाई, फेशियल, खुशबू और कपड़ों से होती है. हालांकि अपने आप को ग्रूम करने के लिए कुछ टिप्स की मदद लेनी पड़ती है. आइए आपको बताते हैं कि लॉकडाउन में पर्सनल ग्रूमिंग की चिंता को कौन से टिप्स की मदद से आसानी से दूर किया जा सकता है.
शेविंग
अगर आप दाढ़ी बना रहे हैं लेकिन आपके पास शेविंग क्रीम नहीं है तो आप इसकी जगह फेशियल सोप, कंडीशनर या लोशन का उपयोग कर सकते हैं. चेहरे के बालों को नर्म करने के लिए शॉवर लें ताकि रेजर को आसानी से आपकी त्‍वचा पर प्रयोग किया जा सके.
दाढ़ी बनाने के लिए रेजर
कम धार वाले ब्‍लेड, सूखी शेविंग या बहुत तेजी से शेविंग करने से पुरुषों की त्‍वचा पर लाल दाग हो जाते हैं. ऐसे में ग्रीन टी, वीटग्राम या एलोवेरा जैसे प्रोडक्ट्स से आसानी से रेजर की जलन का इलाज किया जा सकता है. ये चेहरे से लाल धब्बों को दूर करते हैं.
दांतों की देखभाल
पुरुषों को अपने दांतों की देखभाल करने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. अधिकतर पुरुष सिगरेट पीते हैं जिससे दांत अपनी चमक खोने लगते हैं. दांतों के लिए सेब खाना भी अच्‍छा रहता है. यह फल आपके लिए टूथब्रश की तरह काम करता है. इसके अलावा नींबू में नमक को मिलकार भी आप अपने दांतों को साफ कर सकते हैं.
Advertisement
आंखों में सूजन
कई बार सोकर उठने के बाद भी आपकी आंखें सूजी हुई दिखाई देती हं तो ऐसे में आपको इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है. बस पांच मिनट के लिए दो चम्मच फ्रिज में रखें और अपनी आंखों पर इसे लगाएं. ए‍क मिनट रखने के बाद अपनी आंखों के आसपास उंगलियों से थपथपाएं. ऐसा करने से आंखों की सूजन ठीक हो जाती है.
सांसों की बदबू
सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ शुगर-फ्री गम की जरूरत होती है. यह लार के उत्पादन में मदद करती है और मुंह से बैक्टीरिया को दूर करती है. इसके अलावा आप हर्बल माउथ फ्रेशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.
और पढ़ें