Advertisement
होमताजा खबरलाइफ़
Gujarati Kadhi Recipe: गुजराती कढ़ी का लें ज़ायका, इस तरह करें तैयार

Gujarati Kadhi Recipe: गुजराती कढ़ी का लें ज़ायका, इस आसान रेसिपी से करें तैयार

Last Updated:

Gujarati Kadhi Recipe: गुजरात के कई फूड आइटम्स पूरे देश में फेमस हो चुके हैं. गुजराती कढ़ी भी इसमें शामिल है. अगर आप भी इसे पसंद करते हैं तो इस आसान विधि से घर में बनाएं.

Gujarati Kadhi Recipe: गुजराती कढ़ी का लें ज़ायका, इस तरह करें तैयारZoom
गुजराती कढ़ी रेसिपी (Gujarati Kadhi Recipe). Image - Shutterstock.com
गुजराती कढ़ी रेसिपी (Gujarati Kadhi Recipe): गुजराती डिशेस (Gujarati Dishes) कम मिर्च-मसाले की होने के साथ ही टेस्टी भी हैं. यही वजह है कि बड़ों के साथ ही बच्चों के बीच भी गुजराती डिशेस काफी फेमस हो चुकी हैं. कुछ गुजराती डिशेस तो देशभर में आसानी से मिल जाती हैं. आपने भी गुजराती ढोकला (Dhokla), फाफड़ा तो कई बार खाया होगा, लेकिन अगर कभी गुजराती कढ़ी को ट्राई नहीं किया है तो इसे जरूर एक बार बनाएं. गुजराती कढ़ी की रेसिपी काफी आसान है और यह दही और बेसन की मदद से तैयार की जाती है. आप अगर एक बार गुजराती कढ़ी को खा लेंगे तो दूसरी बार आपका मन इसे खाने को जरूर करेगा.
गुजराती कढ़ी का स्वाद पारंपरिक कढ़ी से थोड़ा सा हटकर होता है. जैसा कि गुजरात की हर डिश में मीठा मिलाया जाता है तो कढ़ी भी इससे अछूती नहीं है. गुजराती कढ़ी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है. इस कढ़ी में पकौड़े नहीं डाले जाते हैं. इसे चावल के साथ सर्व किया जाता है. यह इतनी टेस्टी लगती है कि इसे सीधे भी पिया जा सकता है.

गुजराती कढ़ी के लिए सामग्री
खट्टा दही – 2 कप
बेसन – 2 टेबल स्पून
पानी – 4 कप
हींग – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
दालचीनी पाउडर – 1/4 टी स्पून
चीनी – 2 टेबल स्पून
सरसो दानें – 2 टी स्पून
कढ़ी पत्ता – 8-10
खड़ी लाल मिर्च – 3
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
गुजराती कढ़ी बनाने की विधि
गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें. जब वह स्मूद हो जाए तो उसमें बेसन मिला दें. अब इसे दोबारा अच्छे से फेंटे जिससे की यह स्मूद रहे. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, दालचीनी पाउडर, हींग, चीनी, नमक और पानी मिला दें. अब इन सभी को दही-बेसन में अच्छी तरह से मिला दें. अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सरसो के दानें, खड़ी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर फ्राइ करें. जब ये मसाले चटकने लगे तो इसमें दही का मिश्रण डाल दें. अब इन सभी को तेज फ्लेम पर पकने दें और कढ़ी में अच्छी तरह से उबाल आने दें.
Advertisement
इसे भी पढ़ें: प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए इन फूड्स को करें डाइट में शामिल
जब कढ़ी में एक बार उबाल आ जाए तो उसकी आंच को धीमा कर दें. इसके बाद फिर फ्लेम तेज कर दें और कढ़ी में उबाल आने दें. इस तरह लगभग 20 मिनट तक कढ़ी को पकने दें. इस तरह आपकी गुजराती कढ़ी बनकर तैयार हो गई है. अब इसे हरे धनिये से गार्निश करें. अब कढ़ी गर्मागर्म सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है.
और पढ़ें