इस शहर में नेपाली मोमोज की धूम, स्वाद के दीवानों की लगती है भीड़
Edited by:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
शाहजहांपुर में इन दोनों नेपाली मोमोज की धूम है. यहां नेपाल नेपाल का रहने वाला आकाश शाम को मोमोस का स्टॉल लगता है. यहां मिलने वाले मोमोज शाहजहांपुर के लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं.
सिमरनजीत सिंह/शाहजहांपुर: मोमोज और इसकी चटपटी चटनी याद करते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इसे बड़े चाव से खाते हैं. मोमोज शाहजहांपुर का आज फेमस फूड बन गया है. शहर में इन दिनों आकाश नाम का युवा चर्चाओं में है. दरअसल, आकाश मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला है और आकाश शाहजहांपुर के लोगों को नेपाली मोमोज खिला रहा है. आकाश टाउन हॉल इलाके में शाम के वक्त अपना स्टॉल लगाता है. यहां मोमोज के दीवानों का जमावड़ा लगा रहता है.
आकाश ने बताया कि वह मोमोज को नेपाली तरीके से तैयार करता है. जिसकी वजह से शाहजहांपुर के लोगों को उसके मोमोज खूब पसंद आते हैं. वह मोमोज बनाने के लिए शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी और पनीर का इस्तेमाल करता है. इसके अलावा उसके साथ दी जाने वाली चटनी को भी खुद अपने हाथों से तैयार करता है. आकाश का कहना है कि उसके मोमोज का स्वाद इतना मस्त है कि लोग उसके पास दूर-दूर से मोमोज खाने के लिए आते हैं.
जानें कितनी वैरायटी और क्या हैं रेट
आकाश ने बताया कि उसके पास स्टीम वाले वेज मोमोज और पनीर मोमोज मिलते हैं. इसके अलावा वेज मोमोज और पनीर मोमोज को फ्राई करके भी ग्राहकों को देता है. आकाश के पास मिलने वाले नेपाली मोमोज के वेज मोमोज की फुल प्लेट की कीमत 40 रुपए है. फुल प्लेट में 12 पीस मोमोज होते हैं. इसके अलावा हाफ प्लेट की कीमत 20 रुपए है. हाफ प्लेट में 6 पीस मोमोस के होते हैं. पनीर मोमोज 12 पीस की फुल प्लेट की कीमत 50 रुपए है जबकि 6 पीस वाली हाफ प्लेट की कीमत 25 रुपए है. टाउन हॉल इलाके में आकाश का स्टाल जो कि शाम 4 बजे यहां पर लग जाता है और रात करीब 11 बजे तक यहां पर स्टॉल खुला रहता है.

About the Author
Manish Kumar
मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब...और पढ़ें
और पढ़ें