घर पर बनाएं टेस्टी तिब्बती स्नैक लाफिंग, ट्राई करें ये आसान रेसिपी! देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी
Last Updated:
Laphing Recipe: दिल्ली-एनसीआर में नेपाल और तिब्बत के लोकल फूड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में तिब्बती लाफिंग अपने तीखे और चटपटे स्वाद की वजह से लोगों की फेवरेट बनती जा रही है. हालांकि, यह डिश अभी हर जगह आसानी से नहीं मिलती. ऐसे में अगर आपने इसे ट्राई नहीं किया है, तो घर पर बनाकर ज़रूर चखें.
Snacks Recipe: एक समय था जब स्नैक्स का मतलब केवल समोसा, आलू टिक्की, बताशे और चाट तक ही सीमित था. लेकिन बदलते समय के साथ लोगों का स्वाद भी बदल गया है. खासकर युवाओं की पसंद अब सिर्फ देसी स्नैक्स तक सीमित नहीं रही. आजकल दिल्ली-एनसीआर में नेपाल और तिब्बत के लोकल फूड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में तिब्बती लाफिंग अपने तीखे और चटपटे स्वाद की वजह से लोगों की फेवरेट बनती जा रही है. हालांकि, यह डिश अभी हर जगह आसानी से नहीं मिलती. ऐसे में अगर आपने इसे ट्राई नहीं किया है, तो घर पर बनाकर ज़रूर चखें.
लाफिंग बनाने के लिए जरूरी सामग्री
लाफिंग तैयार करने के लिए आपको ये चीजें चाहिए:
चावल का आटा – 1 कप
कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटी चम्मच
सिरका – 1 छोटी चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – जरूरत अनुसार

तिब्बती लाफिंग कैसे बनाएं
लाफिंग बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे में हल्का सा नमक मिलाकर पानी डालकर एक पतला घोल तैयार करें. इस घोल को नॉन-स्टिक पैन पर पतली परत की तरह फैलाएं. चाहें तो इसे चिकनी थाली में भी डाल सकते हैं. इसके बाद थाली को स्टीमर में रखकर ढक दें और 1–2 मिनट तक पकाएं. जैसे ही घोल पारदर्शी दिखने लगे, समझ लीजिए कि लाफिंग शीट तैयार है. इसे निकालकर किसी चिकनी सतह पर ठंडा होने के लिए रख दें.

लाफिंग की फिलिंग तैयार करना
शीट ठंडा होने तक फिलिंग तैयार करें. इसके लिए एक कटोरे में सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट, सिरका, चाट मसाला और काला नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. यही मिश्रण लाफिंग को तीखा और चटपटा स्वाद देता है.

Advertisement
लाफिंग रोल बनाना और सर्व करना
ठंडा होने के बाद लाफिंग शीट को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और इसमें तैयार मसाला फैलाएं. पूरी तरह मसाला फैलाने के बाद इसमें वाई-वाई नूडल्स डालें और लाफिंग को रोल करें. रोल करने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और सर्व करें. यह स्नैक खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्का तीखा भी होता है.
यह भी पढ़ें: ये है पाकिस्तान का राष्ट्रीय वृक्ष! जिसका भारत में है खास महत्व, जानिए इसके चौंकाने वाले राज

और पढ़ें