होमताजा खबरलाइफ़टिप्स एंड ट्रिक्स
3 चीजों से बनाएं जादुई घोल, मिनटों में चमकेगी चिमनी-वो भी बिना जाली निकाले
घंटों की मेहनत खत्म! घर की 3 चीजों से बनाएं जादुई घोल, चिमनी मिनटों में चमक उठेगी, बिना जाली निकाले
Written by:
Last Updated:
Chimney Cleaning Tips: चिमनी पर जम चुकी चिकनाई से परेशान हैं और जाली निकालकर साफ करना मुश्किल लगता है, तो बेकिंग सोडा, सिरका और लिक्विड सोप से बना यह स्प्रे घोल आपके बहुत काम आएगा. बस स्प्रे करें, कुछ देर छोड़ें और पोंछ दें. चिमनी बिना मेहनत चमक उठेगी.

Chimney Cleaning Tips: किचन की सफाई सुनने में जितनी आसान लगती है, असल में उतनी होती नहीं है. रोज़ खाना बनाते समय मसाले, तेल और घी से निकलने वाला धुआं दीवारों, स्लैब और सबसे ज्यादा चिमनी पर जमा होता रहता है. शुरुआत में तो ये परत दिखती भी नहीं, लेकिन कुछ ही दिनों में जाली पर इतनी काली और चिपचिपी गंदगी जम जाती है कि उसे साफ करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगता. कई बार महिलाएं घंटों जाली निकालकर गरम पानी में भिगोती हैं, स्क्रब करती हैं, फिर भी पूरी चिकनाई नहीं निकलती. इतना समय देने के बाद हाथ दर्द होना और थकान महसूस होना आम बात है, अगर आप भी हर महीने चिमनी की सफाई के नाम से परेशान हो जाती हैं या सफाई टालती रहती हैं, तो अब राहत की खबर है. आज हम आपको ऐसा जबरदस्त क्लीनिंग हैक बताने जा रहे हैं, जिससे बिना जाली निकाले ही आपकी गैस चिमनी मिनटों में चमकने लगेगी. सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे केमिकल क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस आसान तरीके में सिर्फ घर में मौजूद तीन चीजें चाहिए होंगी-बेकिंग सोडा, सिरका और लिक्विड डिश वॉश. इन्हें बस सही तरीके से मिलाकर स्प्रे करना है और चिमनी पर जमी पुरानी से पुरानी चिकनाई भी ढीली होकर हट जाएगी. यह तरीका न केवल समय बचाता है, बल्कि मेहनत भी बहुत कम लगती है, अगर आपकी चिमनी की जाली बार-बार निकालने से ढीली हो रही है या स्क्रब करने से खरोंच आ रही है, तो यह हैक आपके बहुत काम आने वाला है. तो चलिए जानते हैं इस जादुई घोल को कैसे तैयार करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि चिमनी बिल्कुल साफ और चमकदार दिखे.
चिमनी साफ कैसे करें
गैस चिमनी को साफ करने का आसान तरीका: मिनटों में चमकेगी चिमनी
किचन में लगी चिमनी हमारे लिए बड़े काम की होती है. ये धुआं, मसालों की खुशबू और तेल की भाप को खींचकर घर में फैलने से रोकती है. लेकिन जब सफाई न हो तो यही चिमनी गंध और चिकनाई का घर बन जाती है. ऐसे में उसकी परफॉर्मेंस भी कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ने लगती है. इसलिए नियमित सफाई बेहद जरूरी है.

जरूरी सामान
-बेकिंग सोडा
-सफेद सिरका
-लिक्विड डिश वॉश सोप
-स्प्रे बोतल
-गुनगुना पानी
-माइक्रोफाइबर कपड़ा
-अखबार या पुराना कपड़ा
-बेकिंग सोडा
-सफेद सिरका
-लिक्विड डिश वॉश सोप
-स्प्रे बोतल
-गुनगुना पानी
-माइक्रोफाइबर कपड़ा
-अखबार या पुराना कपड़ा
यह भी पढ़ें – आठवें भाव में बृहस्पति का साया! ये गुप्त प्रभाव आपकी किस्मत, रिश्ते और मानसिक शांति हिलाकर रख सकते हैं
Advertisement
घोल बनाने का तरीका
1. एक साफ सफेद स्प्रे बोतल लें.
2. इसमें बराबर मात्रा में लिक्विड डिश वॉश, बेकिंग सोडा और सिरका डालें.
3. अब लगभग 1/4 कप गुनगुना पानी डालकर बोतल को बंद कर दें.
4. बोतल को अच्छी तरह हिलाएं ताकि घोल पूरी तरह मिक्स हो जाए.

कैसे करें इस्तेमाल?
-पहले गैस स्टोव के बर्नर को ढक दें, ताकि घोल वहां न गिरे.
-चिमनी के नीचे अखबार या कपड़ा बिछा लें.
-ध्यान रखें चिमनी पूरी तरह ठंडी हो.
-अब जहां-जहां चिकनाई दिख रही है वहां इस घोल को स्प्रे करें.
-15-20 मिनट के लिए छोड़ दें.
-इसके बाद साफ कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें.
-आखिर में माइक्रोफाइबर कपड़े से पूरा हिस्सा साफ कर लें, इससे चमक और भी बढ़ जाएगी.

इस हैक के फायदे
-जाली निकालने की जरूरत नहीं
-समय की बचत
-कम मेहनत
-महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं
-पुरानी चिकनाई भी आसानी से हटती है
-चिमनी की लाइफ बढ़ती है
-जाली निकालने की जरूरत नहीं
-समय की बचत
-कम मेहनत
-महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं
-पुरानी चिकनाई भी आसानी से हटती है
-चिमनी की लाइफ बढ़ती है
ध्यान रखने वाली बातें
-यह तरीका सिर्फ स्टील और मेटल चिमनी पर अपनाएं
-बहुत ज्यादा घोल स्प्रे न करें
-इलेक्ट्रिक पार्ट्स पर स्प्रे न पड़े
-सफाई के बाद चिमनी पूरी तरह सूखी हो ताकि नुकसान न हो
-यह तरीका सिर्फ स्टील और मेटल चिमनी पर अपनाएं
-बहुत ज्यादा घोल स्प्रे न करें
-इलेक्ट्रिक पार्ट्स पर स्प्रे न पड़े
-सफाई के बाद चिमनी पूरी तरह सूखी हो ताकि नुकसान न हो
About the Author
Keerti Rajpoot
मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र...और पढ़ें
और पढ़ें