Advertisement
होमताजा खबरलाइफ़
क्या है सेप्सिवैक दवा? कोरोना के इलाज के लिए ट्रायल शुरू, जानें सबकुछ

क्या है सेप्सिवैक दवा? कोरोना के इलाज के लिए ट्रायल शुरू, जानें इसके बारे में सबकुछ

Last Updated:

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए एक नई दवा के ट्रायल को मंजूरी दी गई है. इस दवा का नाम सेप्सिवैक (Sepsivac)है जिसका निर्माण कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने किया है.

क्या है सेप्सिवैक दवा? कोरोना के इलाज के लिए ट्रायल शुरू, जानें सबकुछZoom
कोरोना वायरस के कारण रद्द हुई एफ1 की 10 रेस
कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी रखा है. लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग तहत एक दूसरे से दूरी बनाकर रखते हुए घरों में रहने के लिए कहा गया है. इसके अलावा मास्क पहनने और बार बार हाथों को हैंडवॉश या सैनिटाइजर से साफ करने के लिए भी कहा जा रहा है. इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए वैक्सीन और दवा बनाने के लिए दुनिया भर के कई देशों में लगातार कोशिश जारी है. भारत भी इसमें पीछे नहीं है. हाल ही में भारत में प्लाजमा थैरेपी पर काम किया गया है जिसके कुछ सफल परीक्षण देखने को मिले हैं लेकिन डॉक्टरों की मानें तो अभी इस पर और काम होना बाकी है. कोरोना से बचाव के लिए अभी ये पूरी तरह से परफेक्ट नहीं है. वहीं पिछले दिनों भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए एक नई दवा के ट्रायल को मंजूरी दी गई है. इस दवा का नाम सेप्सिवैक (Sepsivac) है जिसका निर्माण कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने किया है.

क्या है सेप्सिवैक (Sepsivac) दवा
इसका ट्रायल काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) के सहयोग से तीन अस्पतालों में कोरोना के मरीजों पर किया जाएगा. ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया (DCGI) की अनुमति मिल गई है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार CSIR ने बताया कि जबकि दुनिया COVID-19 के इलाज के लिए वैक्सिनेशन और एंटीवायरल एजेंट विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, उसने इम्युनोमोड्यूलेटर - Sepsivac-अपने प्रमुख न्यू मिलेनियम इंडियन टेक्नोलॉजी लीडरशिप इनिशिएटिव (NMITLI) कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है.

कैसे करेगी ये दवा अपना काम
सेप्सिवैक से उम्मीद है कि वह कोविड19 रोगियों, उनके आसपास रहने वाले लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के इम्यून सिस्टेम को बूस्ट करेगी और बीमारी को रोकने में मदद करेगी. साथ ही अस्पताल में भर्ती हुए कोविड-19 के रोगियों की जल्दी रिकवरी की भी उम्मीद की जा रही है जो गंभीर रूप से बीमार नहीं हैं. वहीं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिकों के अनुसार यह रोग की प्रगति को भी रोकेगा जिसमें रोगियों को आईसीयू प्रबंधन की जरूरत होती है. सेप्सिवैक में हीट से मारे गए माइकोबैक्टीरियम डब्ल्यू (एमडब्ल्यू) होता है और यह रोगियों में बेहद सुरक्षित पाया जाता है. इसके उपयोग के साथ कोई प्रणालीगत दुष्प्रभाव (साइड इफेक्ट्स) नहीं होता है.

किस बीमारी के इलाज में काम आती है सेप्सिवैक
सेप्सिवैक दवा का इस्तेमाल एंटी ग्राम सेप्सिस में किया जाता है. इस दवा का निर्माण सीएसआईआर के सहयोग से ग्राम-नेगेटिव सेप्सिस के मरीजों के इलाज के लिए किया गया है. ग्राम-नेगेटिव सेप्सिस कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होता है. यह दवा इसके इलाज में कारगर पाई गई है. यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती है. इसलिए कोविड-19 के इलाज के लिए इसका ट्रायल किया जा रहा है. इस दवा को सेप्सिस और सेप्टिक शॉक में इम्यूनोथेरेपी के इलाज के लिए डीसीजीआई से अनुमति मिली हुई है.
और पढ़ें