एक और BLO को आया हार्ट अटैक, रास्ते में गिर पड़े, 'बीमार हूं' कहते रहे, अफसरों ने किया अनसुना
Last Updated:
Bhind News: भिंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के दौरान लंबे समय से हार्ट मरीज शिक्षक रविंद्र शाक्य की ड्यूटी पर जाते समय हालत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया. परिवार का आरोप है कि बीमारी बताने के बावजूद अधिकारियों ने राहत नहीं दी और कड़े दबाव में काम कराया. इससे पहले शहडोल में SIR अभियान के दौरान पाँच BLO की मौत हो चुकी है, जिससे फील्ड स्टाफ पर काम के बढ़ते दबाव पर सवाल उठ रहे हैं.

भिंड. भिंड शहर में मतदाता सूची के पुनः परीक्षण कार्य के दौरान एक शिक्षक की ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है. लंबे समय से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे शिक्षक रविंद्र शाक्य को अल सुबह ड्यूटी पर जाते समय अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है.
गौरतलब है कि भिंड शहर में इन दिनों युद्धस्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चल रहा है. इसी अभियान में महावीर गंज निवासी शिक्षक रविंद्र शाक्य को BLO के रूप में तैनात किया गया था. बताया जाता है कि वे लंबे समय से हार्ट की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है. इसके बावजूद उनकी तैनाती विक्रमपुरा वार्ड क्रमांक 10 में कर दी गई, जबकि उनका मूल पदस्थापना कटरा मोहल्ला स्थित मध्यवर्ती विद्यालय में है और वे वार्ड 31 में निवास करते हैं. रविंद्र शाक्य ने ड्यूटी लगने के बाद अपनी स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट रूप से अधिकारियों को बताई थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार चक्कर आ रहे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें अत्यधिक शारीरिक व मानसिक दबाव से बचने की सलाह दी है. इसके बावजूद अधिकारी इसे “बहाना” मानते रहे और उन्हें रोजाना सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक गहन मतदाता सूची परीक्षण कार्य में लगाया गया.
शिक्षक की पत्नी ने बताया कि लगातार दबाव और भय का माहौल उनके स्वास्थ्य को बिगाड़ रहा था. मेरे पति लंबे समय से बीमार हैं. हमने बार-बार बीमारी की जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों ने कोई रियायत नहीं दी. उल्टा सस्पेंड करने का डर दिखाकर उनसे कड़े तरीके से काम कराया जा रहा था.” जब रविंद्र शाक्य विक्रमपुरा ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे सड़क पर ही गिर पड़े. परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि की और उपचार शुरू किया.
पहले 5 मर चुके हैं
इससे पहले मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) एक्सरसाइज़ में शामिल पांचवें बूथ लेवल ऑफ़िसर (BLO) घर जाते समय गिरकर मर गए. इससे फ़ील्ड स्टाफ़ पर बढ़ते स्ट्रेस और काम के बोझ को लेकर चिंता बढ़ गई है. मृतक, मणिराम नापित, 54, सोहागपुर तहसील में BLO के तौर पर पोस्टेड एक असिस्टेंट टीचर थे. घर लौटते समय उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस और ज़िले के अधिकारियों ने बताया कि नापित कई दिनों से बीमार थे और SIR से जुड़े काम में शामिल थे। रास्ते में गिर पड़े और हॉस्पिटल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. शुरुआती अंदाज़े से पता चलता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था.

About the Author
Anuj Singh
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें