MP News Live 15 December: ओंकारेश्वर में नाव के इंजन फैन में फंसा कपड़ा, चट्टान से टकराई, सभी तीर्थयात्री सुरक्षित
MP News Live: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

हिंदू नाम से होटल में ठहरा था मुस्लिम युवक
उज्जैन में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने होटल में चंडीगढ़ से आए एक मुस्लिम लड़के को पकड़ा है, जो हिंदू नाम से होटल में दो लड़कियों और एक लड़के के साथ रुका था. हिंदूवादी संगठन की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं फर्जी तरीके से युवक को रुकवाने के आरोप में होटल को भी सील कर दिया गया है.
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव डूबी
#खंडवा– ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नाव डूबी, बच्चे, महिला, पुरुष सहित 8 श्रद्धालु थे सवार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, बड़ा हादसा टला, ओंकारेश्वर थाना के ब्रह्मपुरी घाट की घटना#Khandwa #BreakingNews pic.twitter.com/UqextD0QMm
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 15, 2025
ग्वालियर में तानसेन समारोह का आगाज
ग्वालियर में तानसेन समारोह का आगाज हुआ. तानसेन समाधि पर मुख्य समारोह हो रहा है. पं. तरुण भट्टाचार्य को 2025 का तानसेन अलंकरण दिया गया. संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी अतिथि के रूप में मौजूद हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल जुड़कर संबोधित किया.
विधायक बृजबिहारी पटैरिया माफी मांगें: पटवारी संघ
सागर के देवरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया पर गालियां देने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है. पटवारी दुर्गेश आठ्या ने ये आरोप लगाए हैं. पटवारी संघ ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की. संघ ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर पटवारी हड़ताल पर जाएंगे. पटवारी संघ ने कहा कि विधायक पटैरिया सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.
करंट से हुई थी बाघ की मौत
उमरिया में बाघ की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पीएम रिपोर्ट में बिजली के करंट से बाघ की मौत की पुष्टि से वन विभाग हरकत में आया है. डॉग स्क्वॉड की मदद से वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि सामान्य वन मंडल के चंदिया वन परिक्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे के नजदीक बाघ का शव मिला था. सभी आरोपी आसपास गांव के निवासी हैं. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है.
टोल नाके पर अवैध वसूली करने के आरोप
#भोपाल में 11 मील बाईपास पर एमपी आरडीसी के अंदर चल रहे टोल नाके पर अवैध वसूली करने के आरोप हैं, भोपाल में रहने वाले लोगों को भी दफ्तर या दूसरे काम के लिए जाने पर टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है, देखिए, ‘ग्राउंड जीरो’ में पूरी खबर#Bhopal #GroundZero pic.twitter.com/RxPztIltgU
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 15, 2025
मंत्री प्रतिमा बागरी का किया पुतला दहन
#डिंडौरी– नेशनल हाइवे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री प्रतिमा बागरी का किया पुतला दहन, पुलिस बल ने पुतला बुझाने की कोशिश की, प्रतिमा बागरी मुर्दाबाद के लगाए नारे, गांजा तस्करी बंद करने,इस्तीफा की मांग#BreakingNews pic.twitter.com/xgu7X81kzw
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 15, 2025
पुलिस थाने के सामने चक्का जाम
अशोकनगर के ईशागढ़ में दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था. जिसमें एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट को लेकर टैक्सी चालकों ने अब थाने के सामने चक्का जाम कर दिया. सैकड़ों लोग थाने पहुंचे. कार्रवाई न होने से नाराज होकर चक्का जाम किया. समुदाय विशेष के युवकों पर टैक्सी वाले को पीटने का आरोप है. जय श्रीराम बोलने से जुड़े मामले को लेकर टैक्सी चालक की पिटाई की थी. फिलहाल सैकड़ों लोग ईशागढ़ थाने के सामने चक्काजाम में शामिल हैं. उन्होंने एक घंटे से ज्यादा समय से रास्ता जाम किया हुआ है.
सिंगरौली मामले में लड़ाई लड़ने को तैयार कांग्रेस: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली में पेड़ कटाई को लेकर सरकार पर आरोप लगाया कि अदानी के पैसों से सरकार चल रही है. सरकार अदानी की बैसाखी है. इसके बदले में आदिवासियों को बाहर निकालकर उनकी जमीन अदानी को दी जा रही है. उन्होने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ने को तैयार है. सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे और कोर्ट भी जाएंगे. उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार ने पुलिस की मदद से राजनेताओं को जाने से रोक दिया. एक खदान के पास 40 पुलिस पोस्ट बना दी गई हैं. कांग्रेस आम व्यक्ति की लड़ाई लड़ती है. यह उनके अधिकारों की लड़ाई है. कांग्रेस विरासत की लड़ाई लड़ रही है. राहुल गांधी सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं.
सिंहस्थ लैंड पूलिंग के विरोध में भाजपा विधायक
उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा ने सिंहस्थ लैंड पूलिंग का विरोध किया है. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से सिंहस्थ लैंड पूलिंग निरस्त करने की मांग की. विधायक ने कहा कि उन्होंने आत्मीय चिंतन के बाद यह निर्णय लिया. प्रदेश की सरकार ने वादा किया है, तो नोटिफिकेशन जारी करे.
पूर्व कांग्रेस पार्षद और नोटरी एडवोकेट का घर में मिला शव
दतिया में पूर्व कांग्रेस पार्षद और नोटरी एडवोकेट का घर में शव मिला है. आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. नोट में एक बैंक कर्मी पर गलत एफिडेबिट बनवाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस जांच में जुटी. भांडेर थाना क्षेत्र का यह मामला है.
अस्पताल में चूहों का आतंक
जबलपुर- अस्पताल में चूहों का आतंक, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, मरीज के परिजनों ने बनाया वीडियो
| #jabalpur | #latestnews | #breakingnews | pic.twitter.com/5i4UdFvHl6
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 15, 2025
उज्जैन दरगाह हनुमान चालीसा पाठ मामला
उज्जैन में दरगाह परिसर में हनुमान चालीसा पाठ पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि हनुमान चालीसा के पाठ में कौन सी बुराई है. दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ हो भी गया, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इसी को गंगा-जमुनी तहजीब कहते हैं. किसी की डिमांड पर हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, तो किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. वहीं इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने कहा कि हनुमान चालीसा कोई भी कहीं भी पड़ सकता है. उसके लिए मनाही नहीं है लेकिन यह देखना होगा कि किस उद्देश्य और नीयत के साथ हनुमान चालीसा पढ़ी जा रही है. दरगाह पर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने पर ऐसा लगता है कि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश है. इस तरह की घटनाओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. उज्जैन एक धार्मिक नगरी है, वहां इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए.
प्राचार्य के लिए कलेक्टर आवास पहुंचीं छात्राएं
धार में कन्या शिक्षा परिसर नौगांव की छात्राएं कलेक्टर के आवास पर पहुंचीं. उन्होंने पूर्व प्राचार्य संतोष कुमार को स्कूल में फिर से पदस्थ किए जाने की मांग की. प्राचार्य संतोष कुमार को गंभीर आरोपों के बाद स्कूल से हटा दिया था. एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कलेक्टर आवास पर पहुंचे. उन्होंने छात्राओं को मामले की फिर से जांच करवाने का आश्वासन दिया.
उज्जैन- बिना अनुमति दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का मामला
उज्जैन- बिना अनुमति दरगाह पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का मामला, दरगाह कमेटी ने जताई आपत्ति, ‘बिना अनुमति हनुमान चालीसा का पाठ’
| #ujjain | #mpnews | #breakingnews | pic.twitter.com/ENO5P3StKl
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) December 15, 2025
अस्पताल में चूहों का आतंक
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिला अस्पताल विक्टोरिया के आईसीयू वार्ड में चूहों का आतंक है. भर्ती मरीज के बेड और आसपास चूहों की फौज आतंक मचा रही है. मरीज के परिजन ने चूहों का वीडियो बनाकर वायरल किया. हाल ही में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आया था.
ग्वालियर में चलती कार में गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड की लड़ाई का वीडियो वायरल
ग्वालियर में चलती कार में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच विवाद हुआ. विवाद के दौरान बॉयफ्रेंड ने कार को तेज रफ्तार से दौड़ाया. पुरानी छावनी पुलिस ने उन्हें पकड़ा. गर्लफ्रेंड ने कोई शिकायत नहीं की और इसे आपसी मामला बताया. यह घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गंगा मालनपुर में हुई.
रतलाम: इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अतिक्रमण मामले में ग्रामीणों का विरोध तेज
इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अतिक्रमण मामले में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. रतलाम बाजना मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और सड़क पर बैठ गए. आज 40 से ज्यादा ईंट भट्टों को हटाया जाएगा और आधा दर्जन पक्के के निर्माण भी तोड़े जाएंगे.
छिंदवाड़ा में बीच सड़तक बल्ले से पिटाई का वीडियो वायरल
छिंदवाड़ा में परासिया रोड पर बीच सड़क में बल्ले से पिटाई की घटना सामने आई है. पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ और मारपीट में बदल गया. स्थानीय लोग केवल तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे.
बीच सड़क पर युवती बनी मर्दानी, उतारा मनचले का भूत
बीच शहर में एक युवती ने मनचले की चप्पल से पिटाई कर दी. यह घटना अस्पताल चौराहे की है, जहाँ महिला के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को महिला ने चप्पलों से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. हालांकि, महिला ने अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.