News Wrap up : पहले चढ़ने की हड़बड़ी में ट्रेन से कटा युवक
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज चुनाव प्रचार के लिए छिंदवाड़ा आ रहे हैं. वो इस लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के लिए प्रचार करेंगे

इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने की हड़बड़ी और धक्का मुक्की के कारण एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. युवक का नाम शिवम जैन है. ये हादसा प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर हुआ. भोपाल जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी भीड़ थी. पहले चढ़ने की होड़ में शिवम जैन नाम के युवक ने जैसे ही चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की,हड़बड़ी और धक्का मुक्की होने के कारण वो फिसल गया और सीधे ट्रेन के नीचे आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे की तस्वीरें स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई हैं.
दिग्विजय का दोहरा मोर्चा
भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भोपाल के साथ राजगढ़ में भी पार्टी प्रत्याशी के चुनाव कैंपेन की कमान संभाल रहे हैं. वो राजगढ़ से पार्टी प्रत्याशी मोना सुस्तानी के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे हैं. दिग्विजय सिंह आज राजगढ़ में हैं. वो यहां मोना सुस्तानी के समर्थन में चुनाव प्रचार और सभा करेंगे.राजगढ़ से लौटकर भोपाल में वो अपने क्षेत्र बैरसिया इलाके में जनसंपर्क करेंगे
पटवारी का वार
इंदौर सीट से बीजेपी के शंकर लालवानी को टिकट मिलने पर कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर तंज कसा है. उन्होंने लिखा- इंदौर का अपमान हुआ है.विनम्र सुमित्रा महाजन का बीजेपी ने टिकट काटकर अपमान किया है. जीतू पटवारी ने बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी को बधाई दी साथ ही कहा, चुनाव तो कांग्रेस प्रत्य़ाशी पंकज संघवी ही जीतेंगे.
मायावती का ट्वीट
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर कमेंट किया है. अपने ट्वीट में मायावती ने लिखा है भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी औऱ मालेगांव ब्लास्ट आरोपी साध्वी प्रज्ञा का दावा है कि वे ’धर्मयुद्ध’ लड़ रही हैं. यही है बीजेपी/आरएसएस का असली चेहरा जो लगातार बेनकाब हो रहा है.लेकिन आयोग केवल नोटिसें ही क्यों जारी कर रहा है व बीजेपी रत्न प्रज्ञा का नामांकन क्यों नहीं रद्द कर रहा है?
नामांकन का दौर
मालवा निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों को लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल करने का दौर शुरू हो गया है. यहां 29 अप्रैल तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. इन 8 सीटों के लिए मध्य प्रदेश के अंतिम चरण19 मई को मतदान है. नामांकन स्थल पर नारेबाजी और प्रदर्शन पर रोक है.
शेजवलकर का नामांकन
ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर आज अपना नामांकन पत्र दाख़िल कर रहे हैं. वो रामलीला मैदान पर जनसभा के बाद नामांकन दाख़िल करने के लिए रवाना हो जाएंगे. उनकी रैली में पूर्व सीएम शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे. सभा के बाद मुरार इलाके में शेजवलकर का रोड शो है. ग्वालियर में 12 मई को मतदान है. महापौर विवेक शेजवलकर का कांग्रेस के अशोक सिंह से मुकाबला है. ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख 80 हज़ार मतदाता हैं. फिलहाल इस सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद हैं, जो इस बार मुरैना से चुनाव लड़ रहे हैं.
सिद्धू की सभा
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज चुनाव प्रचार के लिए छिंदवाड़ा आ रहे हैं. वो इस लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के लिए प्रचार करेंगे. सिद्धू की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के चौराई, सौंसर और परासिया में जनसभाएँ हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें