Advertisement
होमताजा खबरमध्य प्रदेशभोपाल
दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर पर भी विवाद, नहीं मिली अनुमति

दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर पर भी विवाद, नहीं मिली अनुमति

Last Updated:

भोपाल में सरकारी बंगला को खाली करने के बाद दिग्विजय का सामान रिवेरा टाउन में शिफ्ट किया था. और वहीं किराए के मकान में दफ्तर लगाने की तैयारी की जा रही थी

दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर पर भी विवाद, नहीं मिली अनुमतिZoom
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश समन्वय समिति के मुखिया दिग्विजय सिंह के नए दफ्तर को पर भी विवाद शुरू हो गया है. दरअसल, भोपाल में सरकारी बंगला को खाली करने के बाद दिग्विजय का सामान रिवेरा टाउन में शिफ्ट किया गया था और वहीं किराए के मकान में दफ्तर लगाने की तैयारी की जा रही थी.

बताया जा रहा है कि रिवेरा टाउन सोसाइटी ने दफ्तर शुरू करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है. वहां यह बताया गया है कि सोसाइटी में किसी तरह के दफ्तर को लगाने की अनुमति नहीं है. इस मामले पर अभी दिग्विजय की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने राजधानी भोपाल स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया था. श्यामला हिल्स स्थित बी-वन बंगले से दिग्विजय सिंह का सामान शिफ्ट किया गया. सामान को तीन ट्रकों में भरकर ले जाया गया.

दिग्विजय सिंह के इस बंगले को लेकर बवाल तब मचा था जब उन्हें यह बंगला खाली कराने के आदेश दिए गए थे जबकि बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नियम बनाकर पुराने बंगले में ही रहने की अनुमति दे दी गई थी.

इसके बावजूद भी दिग्विजय सिंह ने सरकार से आग्रह किया था कि उन्हे उनके ऑफिस के लिए यह बंगला आवंटित कर दिया जाए. इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र पर लिखा था लेकिन इस पत्र पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था.

ये भी पढ़ें- 'बेघर' हुए दिग्विजय सिंह, खाली किया सरकारी बंगला
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें