Advertisement
होमताजा खबरमध्य प्रदेशबुरहानपुर
कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, पीएम विश्वकर्मा योजना की गूंज

कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, बदली महिलाओं की आर्थिक तस्वीर, पीएम विश्वकर्मा योजना की गूंज

Last Updated:

पीएम विश्वकर्मा योजना की लाभार्थी सीमा रुपेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने भी जिला पंचायत के माध्यम से विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लिया है, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है. सरकार द्वारा महिलाओं के हित में शुरू की गई योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और वे अब आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पा रही हैं.

ख़बरें फटाफट
कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, पीएम विश्वकर्मा योजना की गूंजZoom
पीएम विश्वकर्मा योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
बुरहानपुर. केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन बुरहानपुर के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, कौशल उन्नयन, मार्केटिंग रणनीतियों तथा लोन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से अधिकतम लाभ दिलाना रहा.

कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ सृजन वर्मा ने उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने लाभार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं. इस दौरान दर्जी वर्ग के लाभार्थियों को भारतीय डाक के माध्यम से टूल किट एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए. साथ ही भारतीय डाक और पेटीएम द्वारा हितग्राहियों को निशुल्क क्यूआर कोड भी उपलब्ध कराए गए, जिससे वे डिजिटल भुगतान प्रणाली से जुड़ सकें और अपने उत्पादों की बिक्री को आसान बना सकें.
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं लगभग 200 हितग्राहियों ने सक्रिय सहभागिता की. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं. महिलाओं ने कहा कि आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रही हैं.
लाभार्थी महिला रंजना प्रकाश पवार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें प्रशिक्षण और टूल किट प्राप्त हुआ है. यह योजना महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे घर पर ही बनाना फाइबर से झाड़ू और टोकनी जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं तथा उनकी मार्केटिंग भी स्वयं कर रही हैं. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया.
Advertisement
एक अन्य लाभार्थी महिला सीमा रुपेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने भी जिला पंचायत के माध्यम से विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लिया है, जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है. सरकार द्वारा महिलाओं के हित में शुरू की गई योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और वे अब आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर पा रही हैं.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें