Advertisement
होमताजा खबरमध्य प्रदेशग्वालियर
दोस्ती में दगाबाजी, बीमार भाभी का करना था देखभाल, बदले में लूट ली अस्मत

Gwalior Crime: दोस्ती में दगाबाजी, बीमार भाभी का करना था देखभाल, बदले में लूट ली अस्मत

Last Updated:

MP News: ग्वालियर में दोस्ती में धोखेबाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी. उसे काम से बाहर जाना था. उसने भरोसा कर अपने दोस्त को पत्नी की देखभाल करने के लिए कहा, लेकिन बदले में उसने जो किया सुनकर युवक भी हैरान रह गया.

दोस्ती में दगाबाजी, बीमार भाभी का करना था देखभाल, बदले में लूट ली अस्मतZoom
ग्वालियर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक की पत्नी बीमार थी. वह काम करने के लिए बाहर गया तो भरोसेमंद दोस्त को अपनी पत्नी की जिम्मेदारी सौंप कर गया. लेकिन इसने दोस्ती में दगा करते हुए दोस्त की पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाई. फिर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया. दोस्त की पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा.

कुछ दिनों पहले यह घटना हजीरा थाना के महेंद्र नगर इलाके में हुई थी. पति के आने के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
 दोस्त ने दिया धोखा 
ग्वालियर का हजीरा थाना क्षेत्र में दोस्ती में दग़ाबाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हजीरा थाना के महेंद्र नगर इलाके में रहने वाली 35 साल की एक विवाहिता ने थाने में पति के दोस्त के खिलाफ रेप करने की FIR दर्ज कराई है. विवाहिता ने बताया कि कुछ बीमारियों के चलते उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती है. पति टाइल्स का काम करता है. टाइल्स के काम के सिलसिले में ही पिछले दिनों उसके पति घर से बाहर गए हुए थे.इस दौरान उन्होंने अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त  श्याम पटेल को देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी थी. पति ने दोस्त श्याम पटेल से कहा था कि उसकी पत्नी अक्सर बीमार रहती है, जिसके चलते उसे वक्त बेवक्त डॉक्टर या दवा गोली की जरूरत रहती है, ऐसे में उसका ख्याल रखना.
Advertisement
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
विवाहिता ने बताया कि एक जुलाई की रात जब घर पर थी तो उसी दौरान पति का दोस्त श्याम पटेल उसके घर पहुंचा. श्याम ने उसके साथ कुछ देर तबीयत को लेकर बातचीत की और घर के हाल चाल पूछे. श्याम अपने साथ कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया था. श्याम ने उसे जबरदस्ती आग्रह करके कोल्ड्रिंक्स पिलाई. कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद विवाहिता को नशा छाने लगा और वह बेहोशी की हालत में हो गई. इसी दौरान श्याम ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया. यह देख विवाहिता ने पुरजोर विरोध किया, लेकिन बेहोशी की हालत में होने के चलते वह ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर पाई.
विवाहिता ने मदद के लिए चीख-पुकार करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी श्याम पटेल ने उसके मुंह को हाथों से दबाकर उसे धमकाया.  इसके बाद श्याम ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया और फिर दोस्त की पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर वह चला गया. जाते-जाते श्याम ने विवाहिता को धमकाया कि अगर इस बात का जिक्र किसी से किया तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा.
 पति के लौटने के बाद विवाहिता ने दर्ज कराई FIR 
घटना के बाद डरी सहमी विवाहिता ने इसका जिक्र किसी से नहीं किया. जब उसका पति वापस लौट कर आया तो उसने अपने साथ हुई पूरी हैवानियत की कहानी पति को सुनाई. इसके बाद पति अपनी पत्नी को लेकर हजीरा थाने पहुंचा और अपने दगाबाज दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी श्याम पटेल के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है. मंगलवार को पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस जब आरोपी श्याम पटेल के ठिकाने पर दबिश देने पहुंची तो वह फरार था.

About the Author

Preeti George
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें