Advertisement
होमताजा खबरमध्य प्रदेशसीधी
कम बजट में रॉयल लुक का सपना पूरा, 300 रुपये के किराए पर स्टाइलिश ब्राइडल लहंगे

300 रुपये में लहंगा! सीधी में यहां मिलते सबसे स्टाइलिश ब्राइडल लहंगे, देखते रह जाएंगे कलेक्शन

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Sidhi News: साधना लिंह ने लोकल 18 को बताया कि उनकी दुकान पर लहंगे की तीन अलग-अलग रेंज तैयार की गई हैं ताकि हर वर्ग की महिलाएं अपनी पसंद और बजट के मुताबिक लहंगा चुन सकें.

X
title=

सीधी. मध्य प्रदेश में शादी का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और इसका सीधा असर ब्राइडल लहंगों की मांग पर देखने को मिल रहा है. हर दुल्हन चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए लेकिन महंगे डिजाइनर लहंगे खरीदना हर किसी के बजट में संभव नहीं होता. ऐसे में अब किराए पर ब्राइडल लहंगा लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दुल्हनें कम खर्च में शानदार और ट्रेंडी लुक पा रही हैं. मध्य प्रदेश के सीधी शहर में शादी के सीजन के दौरान रेंट पर लहंगे उपलब्ध कराने वाली दुकानें खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. इन्हीं में सम्राट चौक स्थित हेवन वैली ब्यूटी सैलून इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में है. करीब 6 साल पुरानी यह दुकान लंबे समय से दुल्हनों और महिलाओं को किराए पर डिजाइनर ब्राइडल और पार्टी वियर लहंगे उपलब्ध करा रही है. यहां मात्र ₹300 से ₹1000 तक के बजट में ट्रेंडी और आकर्षक लहंगे मिल जाते हैं, वहीं जरूरत और पसंद के अनुसार भारी और प्रीमियम रेंज के विकल्प भी मौजूद हैं.

हेवन वैली ब्यूटी सैलून की संचालिका साधना सिंह ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि शादी का सीजन शुरू होते ही ग्राहकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हो जाती है. कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि लहंगों की बुकिंग पहले से करानी पड़ती है. साधना ने बताया कि दुकान पर तीन अलग-अलग रेंज तैयार की गई हैं ताकि हर वर्ग की महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार लहंगा चुन सकें. ₹300 से ₹1000 तक पार्टी वियर और सिंपल लहंगे, ₹1000 से ₹3000 तक मिड रेंज के भारी लहंगे और ₹5000 से ₹10,000 तक प्रीमियम क्वालिटी और वीआईपी ब्राइडल लहंगे यहां किराए पर उपलब्ध हैं.
हर साइज और हर रंग में उपलब्ध लहंगा
दुकान की एक खास बात यह भी है कि यहां हर साइज और हर रंग के लहंगे मौजूद रहते हैं. पूरा ब्यूटी पार्लर केवल लहंगों के विशाल कलेक्शन से भरा हुआ है, जिससे ग्राहक आसानी से अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सकें. संचालकों का दावा है कि सीधी शहर में इतने किफायती दामों पर इतनी बड़ी रेंज और बेहतर क्वालिटी कहीं और उपलब्ध नहीं है. ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लहंगे के साथ ज्वेलरी भी दी जाती है, जिसपर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता. हालांकि यदि कोई महिला विशेष या अतिरिक्त ज्वेलरी लेना चाहती है, तो वह भी किराए पर उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए अलग से चार्ज तय किया जाता है.
लहंगा बुक करने की प्रक्रिया
लहंगा बुक करने की प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है. इसके लिए ग्राहक को मोबाइल नंबर, घर का पता और एक छोटी राशि एडवांस के रूप में जमा करनी होती है. शेष भुगतान लहंगा लौटाते समय या तय नियमों के अनुसार लिया जाता है. यह प्रक्रिया सुरक्षा और समय पर लहंगे की वापसी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है.

About the Author

Rahul Singh
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें