Advertisement
होमताजा खबरमहाराष्ट्रमुंबई
मालेगाव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर विवाद गहराया! 7 लोगों पर FIR दर्ज

मालेगाव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर विवाद गहराया! 7 लोगों पर FIR दर्ज, बीजेपी और हिंदू संगठनों में गुस्सा

Last Updated:

बीजेपी विधायक नितेश राणे ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं एनसीपी (एसपी) नेता शशिकांत शिंदे ने मामले में राजनीति न करने की अपील की है. पुलिस ने 25 फरवरी को मालेगाव किला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया. लुकमान और छह अन्य लोगों पर बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है.

ख़बरें फटाफट
मालेगाव के सरकारी दफ्तर में नमाज पढ़ने पर विवाद गहराया! 7 लोगों पर FIR दर्जZoom
नमाज पढ़ने का वीडियो जैसे ही सामने आया, बीजेपी और कई हिंदू संगठन विरोध जताने लगे. (फाइल फोटो)
मुंबई. महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मालेगाव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमएमसी) के बिजली विभाग में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया है. लोक संघर्ष समिति के अध्यक्ष लुकमान कमाल समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. इन सभी पर गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने और पब्लिक न्यूसेंस फैलाने का चार्ज लगा है. घटना 23 फरवरी की है.

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी और कई हिंदू संगठनों ने भारी विरोध जताया है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके बाद म्युनिसिपल कमिश्नर रवींद्र जाधव ने मामले की जांच के कड़े आदेश दे दिए हैं.
बिजली की शिकायत लेकर पहुंचे थे लोग
लोग बिजली विभाग में अपनी एक शिकायत लेकर गए थे. मालेगाव के एक वार्ड में लंबे समय से बिजली की परेशानी थी. 23 फरवरी को लुकमान कमाल अपने कुछ साथियों के साथ एमएमसी ऑफिस पहुंचे. वे बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलना चाहते थे. जब अधिकारी नहीं मिले तो वे लोग वहीं धरने पर बैठ गए. इसी दौरान उनकी एक सीनियर अफसर अभिजीत पवार के साथ तीखी बहस हो गई.
नमाज पढ़ने पर कैसे भड़का भारी विवाद
जब अधिकारी नहीं आए तो असर की नमाज का वक्त हो गया. रमजान का महीना चल रहा है. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बिजली विभाग के ऑफिस में ही नमाज पढ़ ली. लुकमान ने कहा, ‘हमें तीन बजे बुलाया गया था’. लुकमान ने आगे कहा, ‘अगर हम बाहर जाते तो अधिकारी ऑफिस बंद करके चले जाते’. उनका कहना है कि लाइट की समस्या सुलझाने के लिए वे वहीं रुके रहे.
Advertisement
पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज की एफआईआर
बिजली विभाग के एक कर्मचारी महेंद्र रघुनाथ सावंत ने पुलिस में शिकायत दी. महेंद्र की उम्र 43 साल है. पुलिस ने 25 फरवरी को मालेगाव किला पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया. लुकमान और छह अन्य लोगों पर बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है. इन धाराओं के तहत हुई है कड़ी कार्रवाई… लोगों पर सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने का चार्ज है. ऑफिस में पब्लिक न्यूसेंस फैलाने का मामला भी दर्ज हुआ है. महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत भी पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है.
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने भी घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं एनसीपी (एसपी) नेता शशिकांत शिंदे ने मामले में राजनीति न करने की अपील की है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 यहां देखें|
और पढ़ें