विवेक बिंद्रा विवाद में कोर्ट ने संदीप माहेश्वरी के खिलाफ जारी किया नोटिस
Last Updated:

विवेक बिंद्रा बनाम संदीप माहेश्वरी मामले में एक बार फिर से संदीप माहेश्वरी की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. यूट्यूब वीडियो से शुरू हुआ ये विवाद अब कानूनी लड़ाई बन चुका है, डॉ विवेक बिंद्रा की अर्जी पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट फरीदाबाद ने संदीप माहेश्वरी और डॉ बिंद्रा दोनों पर ही एक दूसरे के खिलाफ पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बोलने पर पाबंदी लगाई थी.
कोर्ट ने 22 दिसंबर को दोनों पक्षों को एक दूसरे के खिलाफ बोलने को मना किया था. इसके बाद 5 फरवरी 2024 को भी ऐसा ही एक और ऑर्डर जारी किया गया जिसमें दोनों ही पक्ष ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन किसी भी तरह से एक दूसरे के खिलाफ ना तो बोल सकते थे ना ही कोई कैंपेन कर सकते थे.
इसके बावजूद संदीप माहेश्वरी की ओर से 19 जनवरी और 10 फरवरी को ऑफलाइन मीटिंग की गई जहां उन्होंने बिंद्रा के खिलाफ बातचीत की. कोर्ट के अवहेलना करने के इस मामले में माहेश्वरी के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है. इस नोटिस के अनुसार अब 28 मई को संदीप माहेश्वरी को कोर्ट के सामने पेश होना होगा. गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ बिंद्रा के खिलाफ बनाए गए विडियोज को लेकर कोर्ट ने संदीप माहेश्वरी पर आईपीसी धारा 499 और 500 के अंतर्गत आपराधिक मानहानि का समन जारी किया था. इसे रद्द कराने के लिए माहेश्वरी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट गए थे जिसमें वो असफल रहे.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव रिजल्ट 2026 यहां देखें|
और पढ़ें