COVID-19 से लड़ाई में केंद्र से मदद न मिलने पर अमरिंदर ने हरसिमरत कौर को बताया झूठा
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने केंद्रीय मंत्री (Central Minister) हरसिमरत कौर (Harsimrat Kaur) को कुछ भी बोलने से पहले तथ्यों की जांच करने के लिए भी कहा.

चंडीगढ़. शनिवार रात पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) पर हमला बोलते हुए उन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है. दरअसल केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि COVID-19 को लेकर केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से पंजाब को मदद पहुंचाई जा रही है.
हरसिमरत कौर के कई ट्वीट (Tweets) के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा, "आपका जानकारी पूरी तरह से गलत है." कौर ने अपने ट्वीट में दावा किया था कि पंजाब को फंड मिला है और अनाज मिला है ताकि वह कोविड-19 त्रासदी (Covid-19 Crisis) से निपट सके.
"पद का राज्य के लिए इस्तेमाल करने के बजाए, झूठ पर आधारित ओछी राजनीति कर रहीं"
मुख्यमंत्री ने हरसिमरत कौर (Harsimrat Kaur) के बयान को उनकी लगातार झूठ बोलने की आदत और अपने ही राज्य के बारे में साधारण तथ्यों की गलत जानकारी करार देते हुए कहा, "राज्य को अभी तक COVID-19 से लड़ने के लिए कोई भी पैसा नहीं मिला है."

उनसे कुछ भी बोलने से पहले अपने तथ्यों की दोबारा जांच करने को कहते हुए, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अपने केंद्रीय मंत्री (Central Minister) के पद का अपने राज्य के लिए इस्तेमाल करने के बजाए हरसिमरत पक्के झूठ पर आधारित ओछी राजनीति में फंसी हुई हैं.
Advertisement
"आप वहां बैठकर क्या कर रही हैं, अगर आप पंजाब और उसके लोगों के लिए लड़ नहीं सकतीं"
मुख्यमंत्री ने अकाली नेता (Akali Leader) से यह भी कहा, "आपको ऐसे मामले पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाते हुए शर्म आनी चाहिए." उनका इशारा इस ओर था कि जब देश भर में और पंजाब में भी राजनीतिक दल अपने निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर इस अभूतपूर्व आपदा से लड़ने के लिए हाथ मिला रहे हैं, हरसिमरत इसका प्रयोग अपने राजनीतिक एजेंडे को चमकाने के लिए कर रही हैं.

इस त्रासदी के बीच में पंजाब सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के बजाए उन्हें नीचा दिखाने के लिए मुख्यमंत्री ने हरसिमरत कौर से पूछा, "आप वहां बैठकर क्या कर रही हैं, अगर आप पंजाब (Punjab) और उसके लोगों के लिए लड़ नहीं सकतीं."
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें