Advertisement
होमताजा खबरदेश
चंद्रबाबू का तीखा हमला, पुराने वीडियो चलाकर PM मोदी को याद दिलाए अधूरे वादे

चंद्रबाबू का तीखा हमला, पुराने वीडियो चलाकर PM मोदी को याद दिलाए अधूरे वादे

Last Updated:

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्हें मालूम था कि बीजेपी के नेता उन पर ही आरोप लगाएंगे इसलिए उन्होंने सारे रिकॉर्ड तैयार रखे हैं.

चंद्रबाबू का तीखा हमला, पुराने वीडियो चलाकर PM मोदी को याद दिलाए अधूरे वादेZoom
पीएम मोदी और एन चंद्रबाबू नायडू
साक्षी खन्ना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विशेष राज्य मुद्दे पर वादाखिलाफी को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. नायडू ने बुधवार को 2014 आम चुनाव से पहले और चुनाव जीतने के बाद के पीएम मोदी के भाषणों के कुछ हिस्से विधानसभा में दिखाए.

इनमें से एक वीडियो में राज्य में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कह रहे हैं, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि मुझे आपने चुनकर दिल्ली भेजा तो विशेष राज्य के दर्जे का वादा मैं जरूर पूरा करूंगा."

वहीं, एक अन्य वीडियो में सत्ता में आने के बाद आंध्र की नई राजधानी अमरावती के शिलान्यास के मौके पर पीएम कहते दिख रहे हैं, "मैं यहां अमरावती में खड़ा होकर आंध्र प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि रिऑर्गनाइजेशन एक्ट में किए हर वादे को केंद्र सरकार पूरा करेगी."

बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नायडू ने कहा, "मैं न्याय की मांग कर रहा हूं. हमें न्याय देने की बजाए बीजेपी और केंद्र सरकार हम पर हमले कर रही है. हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और जनता को यह बताया जाए कि वह बिल कैसे पास हुआ था, क्या वादे किए गए थे, अब तक कौन से वादे पूरे हुए और कौन से नहीं. सरकार को जनता को सच बताना होगा. लेकिन केंद्र सरकार गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है, वे पांच मिनट के लिए आते हैं और चले जाते हैं."

'मैंने सारे रिकॉर्ड तैयार रखे हैं'
बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए नायडू ने कहा, "हम ने केंद्र से आने वाले पैसों के इस्तेमाल के सारे सर्टिफिकेट जमा किए हैं, लेकिन बीजेपी नेता झूठ फैला रहे हैं कि हमनें सर्टिफिकेट नहीं दिए. राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते मैं पीएम से सवाल पूछता हूं कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी है?"

नायडू ने आगे कहा, "मैं जानता था कि बीजेपी मुझ पर आरोप लगाएगी इसलिए मैंने सारे रिकॉर्ड तैयार रखे थे. यह असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की उनकी कोशिश है. भविष्य में भी बिना किसी वजह से बीजेपी सरकार हम पर आरोप मढ़ेगी और राज्य के लिए फंड जारी नहीं करेगी. बीजेपी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए राज्य की जनता के साथ धोखा कर रही है. लेकिन यह गलत है.”

ये भी पढ़ेंः
कैश फोर वोट मामले में बढ़ सकती है नायडू की मुश्किलें

 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें