Advertisement
होमताजा खबरदेश
कोरोना: 24 घंटे में 1336 नए केस और 60 की मौत, एक दिन में 705 मरीज ठीक हुए

कोरोना वायरस: 24 घंटे में 1336 नए केस और 60 की मौत, एक दिन में 705 मरीज ठीक हुए

Last Updated:

लव अग्रवाल (Lav Agarwal, joint secretary in the Ministry of Health and Family Welfare) ने कहा कि 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1336 नए केस आए हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है. 24 घंटे में 60 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत का आंकड़ा 603 है.

कोरोना: 24 घंटे में 1336 नए केस और 60 की मौत, एक दिन में 705 मरीज ठीक हुएZoom
नई दिल्‍ली. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल (Lav Agarwal, joint secretary in the Ministry of Health and Family Welfare) ने मंगलवार शाम को दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि देश में अब तक 3259 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. जिसमें से 705 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वालों का प्रतिशत बढ़कर 17.48  हो गया है. लव अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे में 1336 नए केस आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 18985 हो गई है. 24 घंटे में 60 लोगों की मौत हुई है, कुल मौत का आंकड़ा 603 है.
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि 23 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के 61 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई भी ताजा मामला दर्ज नहीं किया है. इस लिस्‍ट में चार नए जिले शामिल किए गए हैं, जिसमें महाराष्‍ट्र के लातूर, उस्मानाबाद, हिंगोली और वाशिम है.
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 28 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है. रक्‍तदान के लिए हेल्‍पलाइन नंबर बनाए गए हैं. मामलों के दोगुने होने की रफ्तार अब घट रही है.
201 अस्‍पतालों की जानकारी ऑनलाइन की गई: सरकार
केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर 201 अस्‍पतालों की जानकारी ऑनलाइन जारी की गई है. डॉक्‍टरों और नर्सों की जानकारी ऑनलाइन मौजूद है. साथ ही कोरोना के खिलाफ जंग में 1.24 करोड़ लोग जुटे हैं. कोरोना की जंग के लिए दो वेबसाइट बनाई गई है. igot.gov.in और covidwarriors.gov.in पर कोरोना से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं.
Advertisement
लॉकडाउन पर मंत्रालय राज्‍यों से कर रहा है कार्डिनेट
गृह मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के पालन को लेकर मंत्रालय लगातार राज्‍यों से कॉर्डिनेट कर रहा है और उस पर नजर बनाए हुए है. 20 अप्रैल से जहां छूट दी गई थी वहां काम अच्छी तरह से शुरू हुआ है, प्रवासी मजदूरों को भी कृषि आदि के कामों में जोड़ा गया. ग्रामीण लोग कोरोना को लेकर जागरूक हैं. वह फेस मास्क और गमछे का इस्तेमाल कर रहे हैं
रैपिड टेस्टिंग पर ICMR ने लगाई रोक
आईसीएमआर ने कहा कि अभी तक 4 लाख 49 हजार 810 टेस्ट हुए हैं. सोमवार को 35 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए थे. सभी राज्यों में रैपिड टेस्ट किट बांटी गई. एक राज्य ने टेस्‍ट किट को लेकर शिकायत की थी. जिसके बाद टेस्टिंग पर रोक लगा दी है. आईसीएमआर ने राज्‍यों को दो दिन तक रैपिड टेस्‍ट किए इस्‍तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही ये भी कहा है कि दो दिन के बाद निशा निर्देश जारी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें