Advertisement
होमताजा खबरदेश
बंगाल से ओडिशा के लिए पैदल निकला था मजदूर, क्या पता था शव घर पहुंचेगा...

बंगाल से ओडिशा के लिए पैदल निकला था मजदूर, क्या पता था शव घर पहुंचेगा...

Last Updated:

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बंगाल से पुरी जिले में ककाटपुर स्थित अपने पैतृक गांव पैदल ही लौट रहा था. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके गांव भेजा जाएगा

बंगाल से ओडिशा के लिए पैदल निकला था मजदूर, क्या पता था शव घर पहुंचेगा...Zoom
बीते दिनों सहारनपुर में पंजाब के लुधियाना से पैदल ही यूपी के हरदोई जा रहे विपिन कुमार की भूख से मौत हो गई.
बालासोर. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान कोलकाता से ओडिशा के ककाटपुर स्थित अपने मूल निवास स्थान, पैदल लौट रहे 56 वर्षीय एक प्रवासी श्रमिक यहां रास्ते में शुक्रवार को अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-60 (National Highway-60) पर जलेश्वर के पास लक्ष्मणनाथ जांच द्वार से गुजरने के बाद वह अचानक अचेत हो गया.
उन्होंने बताया कि श्रमिक को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह बंगाल से पुरी जिले में ककाटपुर स्थित अपने पैतृक गांव पैदल ही लौट रहा था. पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उसके गांव भेजा जाएगा.
गृह राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं मजदूर
मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूर भूखे-प्यासे अपने गृह राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं. सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने की वजह से लगातार इस तरह की मौतों की खबरें आ रहीं हैं. बीते बुधवार और गुरुवार को तीन अलग-अलग हादसों में 15 मजदूरों की मौत होने का मामला भी सामने आया है.
अब तक सामने आ चुके हैं कई मामले
कुछ वक्त पहले साइकिल से दिल्ली से बिहार जा रहे एक मजदूर की उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मौत हो गई थी. सात मजदूरों की टोली चार दिनों का सफर करके शाहजहांपुर पहुंची थी, जहां एक मजदूर की तबियत खराब हो गई थी. मई की शुरुआत में हैदराबाद से तकरीबन 400 किलोमीटर पैदल चलने के बाद महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली थी. वह अपने गृह जिला से गोंदिया से 160 किलोमीटर की दूरी पर थे.
Advertisement
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें