Advertisement
होमताजा खबरदेश
भारत में फिर हिली धरती, हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, क्या रही तीव्रता

Earthquake News: भारत में फिर हिली धरती, हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, जानें क्या रही तीव्रता

Last Updated:

Earthquake : हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर में धरती हिली है. हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

भारत में फिर हिली धरती, हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, क्या रही तीव्रताZoom
हिमाचल में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए.
नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर धरती डोली है. हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. शनिवार को दोपहर 1:16 बजे आये 3.2 तीव्रता के भूकंप का केंद्र चंबा क्षेत्र में 9 किलोमीटर की गहराई पर था. बता दें कि दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

बता दें कि बीते दिनों यानी 11 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के कई शहरों में छह तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र पड़ोसी अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था. अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, कश्मीर और पंजाब में भी महसूस किए गए थे. गुरुवार को दोपहर 2:20 बजे आये छह तीव्रता के भूकंप का केंद्र हिंदुकुश क्षेत्र में 213 किलोमीटर की गहराई पर था.
पाकिस्तान में इस्लामाबाद, लाहौर और इसके आसपास के इलाकों तथा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किए गए. पंजाब के सरगोधा, खुशाब और उसके आसपास मंडी बहाउद्दीन, भक्कर और नौशेरा में भी झटके महसूस किए गए. भूकंप पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद में भी महसूस किया गया.
भूकंप आने पर क्या करें और क्या नहीं
1- अगर आप किसी इमारत के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं और किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे चले जाएं. अगर कोई मेज या ऐसा फर्नीचर न हो तो अपने चेहरे और सर को हाथों से ढंक लें और कमरे के किसी कोने में दुबककर बैठ जाएं.
2- अगर आप इमारत से बाहर हैं तो इमारत, पेड़, खंभे और तारों से दूर हट जाएं.
3- अगर आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो जितनी जल्दी हो सके वाहन रोक दें और वाहन के अंदर ही बैठे रहें.
4- अगर आप मलबे के ढेर में दब गए हैं तो माचिस कभी न जलाएं, न तो हिलें और न ही किसी चीज को धक्का दें.
5- मलबे में दबे होने की स्थिति में किसी पाइप या दीवार पर हल्के-हल्के थपथपाएं, जिससे कि बचावकर्मी आपकी स्थिति समझ सकें. अगर आपके पास कोई सीटी हो तो उसे बजाएं.
6- कोई चारा न होने की स्थिति में ही शोर मचाएं. शोर मचाने से आपकी सांसों में दमघोंटू धूल और गर्द जा सकती है.
7- अपने घर में हमेशा आपदा राहत किट तैयार रखें.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें