Advertisement
होमताजा खबरदेश
देशभर में साइबर हमले का खतरा, सरकार ने ‘लॉकी रैनसमवेयर’ पर जारी किया अलर्ट

देशभर में साइबर हमले का खतरा, सरकार ने ‘लॉकी रैनसमवेयर’ पर जारी किया अलर्ट

Last Updated:

सरकार ने आज अलर्ट जारी कर नये कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर’ के फैलने की चेतावनी दी.

देशभर में साइबर हमले का खतरा, सरकार ने ‘लॉकी रैनसमवेयर’ पर जारी किया अलर्टZoom
सांकेतिक तस्वीर
देशभर में कंप्यूटरों की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है. ‘लॉकी रैनसमवेयर’ नाम के वायरस की चर्चा शुरू हो गई है. सरकार ने आज अलर्ट जारी कर नये कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर’ के फैलने की चेतावनी दी जो कंप्यूटर को बंद कर सकता है और उसे फिर से खोलने के बदले फिरौती की मांग कर सकता है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी के अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आज सीईआरटी ने लॉकी रैनसमवेयर के फैलने की चेतावनी दी.’’ रैनसमवेयर एक कम्प्यूटर वायरस है और समझा जाता है कि यह वर्तमान में आधा बिटकॉइन मांग रहा है जिसकी वर्तमान दर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा है.

साइबर स्वच्छ केंद्र की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि यह खबर मिली है कि नया स्पैम मेल प्रसारित किया जा रहा है जिसके सब्जेक्ट लाइन में लॉकी रैनसमवेयर के अलग-अलग प्रकार का नाम दिया जा रहा है.

बता दें इससे पहले मई में भारत सहित लगभग 100 देशों में व्यापक स्तर साइबर हमले किए गए थेे, जिसमें दुनिया भर के 125,000 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम संक्रमित हो गए थे.

ये भी पढ़ें-
जिसने दुनिया को खतरनाक रेनसमवेयर से बचाया वह अमेरिका मेें गिरफ्तार
‘रैनसमवेयर’ अटैक का खतरा, भारत में बंद रहेंगे कई बैंकों के ATM


 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें