Advertisement
होमताजा खबरदेश
BJP के लिए नई मुसीबत, मराठाओं ने कहा- 'करारा जवाब मिलेगा'

BJP के लिए नई मुसीबत, मराठाओं ने कहा- 'करारा जवाब मिलेगा'

Last Updated:

आरक्षण का मुद्दा बीजेपी के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा हैं. गुजरात चुनाव में पटेलों ने बीजेपी को ठेस पहुंचाई तो अब महाराष्ट्र में मराठा समाज ने बीजेपी को आरक्षण नहीं देने पर सबक सिखाने की धमकी दी है. मायानगरी मुंबई में कई जगहों पर बीजेपी के खिलाफ चेतावनी भरे पोस्टर्स, बैनर्स मराठा समाज की ओर से लगाए गए हैं.

BJP के लिए नई मुसीबत, मराठाओं ने कहा- 'करारा जवाब मिलेगा'Zoom
गुजरात आरक्षण की आग से झुलस न जाए महाराष्‍ट्र बीजेपी
आरक्षण का मुद्दा बीजेपी के लिए गले की हड्डी बनता जा रहा हैं. गुजरात चुनाव में पटेलों ने बीजेपी को ठेस पहुंचाई तो अब महाराष्ट्र में मराठा समाज ने बीजेपी को आरक्षण नहीं देने पर सबक सिखाने की धमकी दी है. मुंबई में कई जगहों पर बीजेपी के खिलाफ चेतावनी भरे पोस्टर्स, बैनर्स मराठा समाज की ओर से लगाए गए हैं.

गुजरात चुनाव में बीजेपी पटेल आंदोलन की आग में झुलस चुकी हैं. 22 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब बीजेपी को 100 सीटों से कम हासिल हुई हैं. गुजरात में बीजेपी ने भले ही सरकार बचाने में कामयाबी हासिल कर ली हो लेकिन महाराष्ट्र भी आरक्षण की आग से अछूता नहीं रह गया है. हाल के आंदोलन को देखें तो यहां बीजेपी की मुश्‍किल और बढ़ती दिखाई पड़ती है. इसकी वजह हैं वहां पर लगाए गए पोस्टर्स और बैनर्स.

पोस्‍टर और बैनर लगा दी जा रही है धमकी
मुंबई में कई अहम ठिकानों में ये बैनर्स दिख जाएंगे, जिसमें मराठा युवा मोर्चा ने लिखा हैं, 'गुजरात में बीजेपी सेन्चुरी पूरा नहीं कर पाई. ये इशारा हैं, अगर महाराष्ट्र में मराठों को आरक्षण नहीं दिया तो अगले चुनाव में यहां 50 का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं होगा ये याद रखना.. यही मराठा समाज का करारा जवाब होगा.' मराठा युवा मोर्चा इन पोस्टर्स के बाद बीजेपी में खलबली मच गई हैं.

महाराष्‍ट्र में 34 फीसदी आबादी मराठा समाज की है
इन बैनर-पोस्टर्स से बीजेपी का चिंतित होना स्वाभाविक हैं. दरअसल, महाराष्ट्र में करीब 34 फ़ीसदी आबादी मराठा समाज की हैं, राज्य की कुल 288 विधानसभा सीटों में से करीब 100 से ज्यादा सीटों पर मराठा सीधे असर डालते हैं. मराठाओं के रसूक का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकतें हैं कि महाराष्ट्र के इतिहास में ज्यादातर मुख्यमंत्री अब तक सिर्फ मराठा समाज से ही हुए हैं.

मराठा समाज शिक्षा और सरकारी नौकरी में 16 फ़ीसदी का आरक्षण मांग रहा हैं. पिछले डेढ़ साल से आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन हो रहें हैं. लेकिन अबतक सरकार आरक्षण नहीं दे पाई हैं।

मराठा समाज इकट्ठा हुआ तो बीजेपी को होगा नुकसान
शिवसेना के प्रवक्‍ता मनिषा कायंदे के  मुताबिक पटेल की तरह मराठा समाज इकठ्ठा हुआ तो गुजरात की तरह महाराष्ट्र में भी बीजेपी को झटका लग सकता हैं. मराठाओं की इस चेतावनी के बाद बीजेपी संभल-संभल कर कदम रख रही हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें