फेस्टिव सीजन में बड़े हमले की फिराक में हैं आतंकी, पंजाब में हाई अलर्ट
Agency:News18Hindi
Last Updated:
इन वारदातों की साजिश के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) और लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. इसे लेकर पंजाब डीजीपी ने हाई अलर्ट जारी किया है.

पंजाब में आतंकी वारदात की आशंका के तहत हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है. पंजाब डीजीपी ने सभी रेंज के आईजी, डीआईजी, तमाम जिलों के एसएसपी और अन्य पुलिस अफसरों को अलर्ट किया है. इंटेलिजेंस की अोर से राज्य में बड़ी आतंकी वारदातें होने की आशंका जताई गई है.
इन वारदातों की साजिश के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) और लश्कर-ए-तैयबा का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है. इसे लेकर पंजाब डीजीपी ने हाई अलर्ट जारी किया है. इंटेलिजेंस के अनुसार विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों से मिलकर आईएसआई, लश्कर-ए-तैयबा और खालिस्तानी समर्थक संगठन इस फेस्टिवल सीजन के दौरान पंजाब में बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में हैं. इंटेलिजेंस की मानें तो ISI ने अपने स्लीपर सेल पंजाब के विभिन्न शहरों और कस्बों में रेकी करने के लिए छोड़े हुए हैं.
आईएसआई के ये सेल विभिन्न शहरों और गांवों में कश्मीरी शाॅल और गर्म कपड़े बेचने वालों की आड़ में घूमते हुए जगह-जगह रेकी कर रहे हैं. जारी अलर्ट में कहा गया है कि एक तरफ जहां खालिस्तान गदर फोर्स के आतंकी पंजाब में दिवाली से पहले बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं. वहीं दूसरी ओर आईएसआई के आतंकवादी भी दीवाली के दौरान पंजाब में बड़ी वारदात करने के लिए मौके की तलाश में हैं.
इसके लिए सभी शहरों और कस्बों में भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है. जबकि तीन दिन पहले पटियाला पुलिस की और से पकड़े गए खालिस्तान समर्थक आतंकी से पूछताछ के दौरान भी इस बात का खुलासा हुआ था. उसने पुलिस को बताया था कि विदेशों में बैठे उसके आका पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दबाव बना रहे थे. इसी के चलते उसने पटियाला के बस स्टैंड के नजदीक दिवाली के आसपास ग्रेनेड हमला करने का प्लान बनाया था. हालांकि इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें