इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज, डायरेक्टर के खिलाफ FIR
Agency:News18Hindi
Last Updated:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस गाने ने मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत की हैं.

रातों-रात इंटरनेट पर मशहूर हुईं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के खिलाफ हैदराबाद में शिकायत दर्ज हुई है. मोहम्मद मुखीद नाम के शख्स ने प्रिया प्रकाश और 'मनिक्या मलारया पूवी' गाने के निर्माताओं पर भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि रोमांटिक दृश्य के दौरान गाने में पैगंबर साहब का नाम लिया गया. इसके अलावा हैदराबाद के एक अलग थाने में फिल्म निर्देशक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस गाने ने मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत की हैं. शिकायत में कहा गया कि अंग्रेजी में अनुवाद करने पर 'मनिक्या मलारया पूवी' गाना पैगंबर मोहम्मद का अपमान करता है.
फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर
हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस स्टेशन में 'ओरु अदार लव' फिल्म के डायरेक्टर उमर लुलु के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है. मामला दर्ज करवाने वाले शख्स का आरोप है कि फिल्म के एक गाने में उस कविता के हिस्से शामिल किए गए हैं, जो पैगंबर मोहम्मद और उनकी पत्नी बीबी खदीज़ा पर आधारित है. उनका आरोप है कि इस गीत को गलत तरीके से फिल्माया गया है.
बता दें कि 'ओरु अदार लव' फिल्म का यह गाना शान रहमान ने कम्पोज किया है. इस गाने की एक क्लिपिंग सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गई, जिससे प्रिया रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गईं.
यू-ट्यूब पर अपलोड होने के बाद इस क्लिपिंग को 20 घंटे में ही 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया.
बॉलीवुड से भी मिलने लगे ऑफर
वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड से भी फिल्म का ऑफर मिला है. News18 को दिए एक खास इंटरव्यू में प्रिया ने बताया कि उन्हें 'पिंक' फिल्म के डायरेक्टर ने कॉल करके फिल्म का ऑफर दिया था.
ये भी पढ़ें : VIDEO: इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने प्रिया प्रकाश को ऑफर की फिल्म

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें