गुस्से में पैसेंजर ने कर दी इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन की कुटाई, 13 घंटे देर से आया था प्लेन, Viral हुआ वीडियो
Reported by:
Written by:
Last Updated:
IndiGO Flight Fight News: इंडिगो के प्लेन में एक फ्लाइट कैप्टन को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. यह वाकया तब हुआ जब कैप्टन उड़ान में देरी की घोषणा करने के लिए पैसेंजर्स के बीच आए थे.

नई दिल्ली. कोहरे के बीच देरी से चल रही उड़ानों का असर यात्रियों पर होता दिख रहा है. देश की सबसे बड़ी डोमेस्टिक फ्लाइट्स में से एक इंडिगों के खिलाफ शिकायतों का अंबार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा हुआ है. X.com से लेकर लिंक्डिन तक इंडिगो के प्रति लोगों का गुस्सा बाहर आ रहा है. इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. X (पूर्व ट्विटर) पर Capt_ck नाम के हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में पैसेंजर द्वारा पायलट को थप्पड़ जड़ते देखा जा सकता है.
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “एक यात्री ने जहाज के अंदर पायलट को उस वक्त थप्पड़ मारा जिस वक्त वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था. यह शख्स सबसे पिछली कतार से दौड़ता आया और कैप्टन को थप्पड़ जड़ दिया…अविश्वसनीय.”
थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पुलिस ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को थप्पड़ मारने वाले यात्री की पहचान कर ली है. आरोपी यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है. एयरपोर्ट पुलिस ने न्यूज18 हिंदी को बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

A passenger punched an Indigo capt in the aircraft as he was making delay announcement. The guy ran up from the last row and punched the new Capt who replaced the previous crew who crossed FDTL. Unbelievable ! @DGCAIndia @MoCA_GoI pic.twitter.com/SkdlpWbaDd— Capt_Ck (@Capt_Ck) January 14, 2024
Advertisement
एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 2175 को दिल्ली एयरपोर्ट से गोवा के लिए रवाना होना था. किन्हीं कारणों से यह फ्लाइट करीब 13 घंटे विलंब हो गई. विमान में जब पायलट इस देरी के बाबत यात्रियों से बात करनी चाही, तो आरोपी साहिल कटारिया ने पायलट को थप्पड़ मार दिया. यह घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है.
आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
आपको बता दें कि जिस पायलट पर यात्री द्वारा हाथ चलाया गया है उनका नाम अनूप कुमार है. वह इस फ्लाइट के को-पायलट थे. आरोपी साहिल कटारिया के खिलाफ केस दायर कर लिया गया है. उनके खिलाफ शिकायत आईपीसी की धारा 323/341/290 के तहत दर्ज की गई है.

About the Author
Jai Thakur
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. पिछले 3 महीनों से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसक...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें