Advertisement
होमताजा खबरदेश
मराठा मोर्चा के मंच पर नहीं होता कोई नेता, लड़कियां करती हैं संचालन

मराठा मोर्चा के मंच पर नहीं होता कोई नेता, लड़कियां करती हैं संचालन

Last Updated:

अपनी मांग को लेकर मराठा मुंबई की सड़को पर हैं और आरक्षण सहित कई मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

मराठा मोर्चा के मंच पर नहीं होता कोई नेता, लड़कियां करती हैं संचालनZoom
मराठा मोर्चा का संचालन करती लड़कियां
जब कहीं कोई मंच या माइक दिखता है और समाने भीड़ होती है तो हर किसी के मन में आता है कि कोई बड़ा नेता आने वाला है. नेता छोटा हो या बड़ा भीड़ मंच और माइक देखते ही भाषण देने के लिए बेताब हो जाता है. लेकिन महाराष्ट्र का मराठा मोर्चा बिना किसी नेता और स्पीकर का होता है.

कितना भी बड़ा नेता हो या मंत्री कोई भी व्यक्ति मराठा मोर्चा का मंच शेयर नहीं करता है. सभी के लिए नीचे व्यवस्था होती है, जबकि मराठाओं के आरक्षण और दूसरी मांग को लेकर कुछ लड़कियां ही पूरा मंच संभालती हैं. वे ही लाखों की भीड़ को संबोधित भी करती हैं.

अपनी मांग को लेकर मराठा मुंबई की सड़को पर हैं और आरक्षण सहित कई मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इन सबके आगे वही लड़कियां हैं जो मंच से पूरी भीड़ को डाइरेक्शन देती हैं और पूरा मोर्चा चलता है. उनकी आवाज पर तालियों की गूंज गूंजती हैं.

मुंबई में मराठों की बड़ी रैली, पाकिस्तान ने भी दिया समर्थन

 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें