मुनव्वर राना को कहां सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा? बेटी सोमैया ने बताया, पिता ने वसीयत में क्या लिखा है
Written by:
Last Updated:
Munawwar Rana Death: हिंदुस्तान के सबसे मशहूर शायरों में शुमार किए जाने वाले मुनव्वर राना की नज्म "मां" का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है. वर्ष 1952 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन्मे मुनव्वर राना की शायरी बेहद सरल शब्दों पर आधारित हुआ करती थी, जिसने उन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया.

नई दिल्ली. मशहूर शायर मुनव्वर राना का रविवार को निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. राना की बेटी सोमैया ने पीटीआई को बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. वह पिछले काफी समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे. उनका पिछले एक सप्ताह से एसजीपीजीआई में इलाज जारी था.
राना को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए वर्ष 2014 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. सोमैया ने बताया कि राना को सोमवार को उनकी वसीयत के मुताबिक लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. राना के परिवार में उनकी पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है.
राना के बेटे तबरेज राना ने ‘पीटीआई’ को बताया, “बीमारी के कारण वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आज रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.”
हिंदुस्तान के सबसे मशहूर शायरों में शुमार किए जाने वाले मुनव्वर राना की नज्म “मां” का उर्दू साहित्य जगत में एक अलग स्थान है. वर्ष 1952 में उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन्मे मुनव्वर राना की शायरी बेहद सरल शब्दों पर आधारित हुआ करती थी, जिसने उन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया.
Advertisement
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिवंगत शायर को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “तो अब इस गांव से रिश्ता हमारा खत्म होता है…फिर आंखें खोल ली जाएं कि सपना खत्म होता है.” यादव ने इसी संदेश में आगे कहा, “देश के जानेमाने शायर मुन्नवर राना जी का निधन अत्यंत हृदय विदारक. दिवंगत आत्मा की शांति की कामना. भावभीनी श्रद्धांजलि.”
About the Author
Rakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 9 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह hi...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें