'मेरे दिल की धड़कनें थम गईं...' महिला दिवस पर जैकलीन से क्या बोला सुकेश चंद्रशेखर, जेल से फिर भेजा लव लेटर
Edited by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी कथित प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के नाम पत्र लिखा है. इसमें इसने श्रीलंकाई सुंदरी को रानी और शक्ति के रूप में संबोधित किया है. उसने कहा कि जैकलीन उन सभी महिलाओं के लिए आदर्श है जो आज महिला दिवस का जश्न मना रही हैं.

नई दिल्ली. दुनियाभर में आज महिलाओं के योगदान को सराहते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में आ गया है. जेल में बंद सुकेश ने अपनी कथित प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के नाम पत्र लिखा है. इसमें इस महाठग ने श्रीलंकाई सुंदरी को रानी और शक्ति के रूप में संबोधित किया है.
सुकेश ने चिट्ठी में लिखा, ‘मेरी रानी, मेरी शक्ति और मेरी सुपर स्टार! ये सभी महिलाओं का दिन है. महिलाएं असल जिंदगी में सुपर हीरो हैं. जीवन संवारती हैं. जो ये कहते हैं कि ये पुरुषों की दुनिया है सब झूठ कहते हैं. नारी ही पुरुष की असली शक्ति है. स्त्री के बिना पुरुष कुछ नहीं.
इसके साथ ही उसने लिखा, ‘मेरे जीवन में भी जैकलीन जैसी खूबसूरत महिलाएं हैं. जैकलीन उन सभी हसीन महिलाओं के लिए आदर्श है जो आज जश्न मना रही हैं.’
Advertisement
ये भी पढ़ें- रूपर्ट मर्डोक हैं कि मानते नहीं… 92 साल की उम्र में की छठी सगाई, रूसी महिला पर हारे दिल
सुकेश ने इसके साथ ही लिखा कि ‘मेरे दिल की धड़कनें थम गईं, जब तुम्हारी बिल्डिंग ने आग लगने की खबर आई. ईश्वर का शुक्रिया कि तुम बिल्कुल ठीक हो.’
सुकेश चंद्रशेखर ने इसके साथ ही अपनी इस चिट्ठी के अंत में सभी लोगों को महाशिवरात्रि और महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उसने बताया कि वह जैकलीन का नया गाना सुनने को बेताब है.
About the Author
Saad Bin Omer
Saad Bin Omer is working as Deputy News Editor with News18 Hindi Website. After handling home page for four years he is currently working in Uttar Pradesh Team. He has more than 12 years of experience in Digita...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें