नवजोत सिंह सिद्ध ने फिर की इमरान खान की तारीफ, कही ये बात
Agency:News18Hindi
Last Updated:
पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का ऐलान किया. विंग कमांडर अभिनंदन बुधवार को मिग-21 विमान के क्रैश होने के बाद पाकिस्तान के क्षेत्र में पहुंच गए थे, जहां उन्हें पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था. इमरान खान के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर एक बार उनकी तारीफ की है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके इमरान खान की जोरदार तारीफ की. उन्होंने लिखा, "इमरान खान हर नेक कार्य स्वयं रास्ता तैयार करता है. आपका सद्धभावनापूर्ण संकेत एक अरब लोगों के लिए 'एक खुशी का कप' है, एक राष्ट्र आनन्द में है.... मैं उनके माता-पिता और प्रियजनों के लिए बहुत खुश हूं."
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके इमरान खान की जोरदार तारीफ की. उन्होंने लिखा, "इमरान खान हर नेक कार्य स्वयं रास्ता तैयार करता है. आपका सद्धभावनापूर्ण संकेत एक अरब लोगों के लिए 'एक खुशी का कप' है, एक राष्ट्र आनन्द में है.... मैं उनके माता-पिता और प्रियजनों के लिए बहुत खुश हूं."
@ImranKhanPTI Every noble act makes a way for itself... your goodwill gesture is ‘a cup of joy’ for a billion people, a nation rejoices...
I am overjoyed for his parents and loved ones.
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 28, 2019
बता दें कि इससे पहले पुलवामा हमले को लेकर सिद्दू ने जो बयान दिया था उसकी काफी आलोचना हुआ थी. पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था कि कुछ लोगों के लिए पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. इस बयान के बाद सिद्धू को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था.
गौरतलब है कि अपने पायलट को रिहा कराने के लिए भारत, पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रहा था. पाकिस्तान शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंपेगा
ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, दिखाए F-16 से दागी मिसाइल के टुकड़े
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें