Advertisement
होमताजा खबरदेश
कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी होंगे शामिल, राहुल गांधी ने भेजा न्योता

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी होंगे शामिल, राहुल गांधी ने भेजा न्योता

Last Updated:

इससे पहले मीडिया में कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में शामिल न होने की खबरें चल रहीं थीं.

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी होंगे शामिल, राहुल गांधी ने भेजा न्योताZoom
राहुल गांधी और प्रणब मुखर्जी की फाइल फोटो
कांग्रेस पार्टी दो साल के अंतराल के बाद 13 जून को इफ्तार का आयोजन करने जा रही है. दिल्ली के ताज पैलेस होटल में होने वाली इस इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस ने उन्हें भी आमंत्रित किया है. इससे पहले मीडिया में कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में शामिल न होने की खबरें चल रहीं थीं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इससे संबंधित ट्वीट भी किया है. उन्होंने ट्वीट में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी को आमंत्रित किया है जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है.

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी की तरफ से पहली बार इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग को इफ्तार के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है.

पढ़ें- PM पद के लिए प्रणब का नाम बढ़ाने की तैयारी में RSS?



कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद ने 'भाषा' को बताया, 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की मेजबानी में 13 जून को इफ्तार का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन ताज पैलेस होटल में होगा.'
गौरतलब है कि आरएसएस के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी के जाने से कांग्रेस की नाराज़गी किसी से छिपी नहीं है. हालांकि कांग्रेस नेताओं ने खुलकर इस पर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति का यह कदम उनके लिए असहज करने वाला रहा.

पढ़ें- RSS से अछूतों जैसा व्यवहार कहां तक जायज़? कांग्रेस में ही बंटे लोग

प्रणब मुखर्जी ऐसे वक्त में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार आरएसएस पर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में गांधी परिवार और प्रणब मुखर्जी के बीच की दूरी बढ़ती नजर आ रही है और इफ्तार में न्योता न दिया जाना, इसी की एक बानगी माना जा रहा था जिस पर अब विराम लग गया.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें