Parliament Winter Session LIVE: संविधान दिवस पर राष्ट्रपति ने दिया संबोधन, संसद में एक ही मंच पर पक्ष-विपक्ष
Parliament Winter Session LIVE Updates: भारत की राष्ट्रपति ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित किया. इसके अलावा भारत के संविधान के संस्कृत और मैथिली संस्करण का सेंट्रल हॉल में वि...और पढ़ें

संसद शीतकालीन सत्र लाइव: देश में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “…पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं. गरीबों को अपना घर मिल रहा है और देश में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है…”
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: हमारा संविधान प्रगतिशील और समावेशी- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों के अपने संबोधन से पहले संविधान सभा में शामिल सभी सदस्यों को श्रद्दांजलि दी. अपने संबोधन में द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत लोकतंत्र की जननी है. हमारा संविधान प्रगतिशील और समावेशी है.
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: डाक टिकट से लेकर स्मारक सिक्के तक का विमोचन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर स्मारक सिक्के का विमोचन किया. इस दौरान डाट टिकट का भी लॉन्च किया गया. संविधान की एक पुस्तक को भी लॉन्च किया गया.
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: हमें किसी भी परिस्थिति में संविधान का सम्मान करना चाहिए- धनखड़
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा, ”यह ऐतिहासिक पल है. हम संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इन 75 साल में हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. यह सब संविधान से ही संभव हो पाया है. हमें किसी भी परिस्थिति में संविधान का सम्मान करना चाहिए. देश को सबसे पहले रखना चाहिए.”
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: संविधान दिवस के मौके पर संविधान पर संसद में शॉर्ट फिल्म दिखाई गई
संविधान दिवस के मौके पर भारतीय संविधान की महिमा, इसके निर्माण और ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाते हुए एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई. इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपना संबोधन दे रहे हैं. अपने संबोधन में उपराष्ट्रपति ने संविधान का निर्माण कैसे हुआ इसके बारे में बताया.
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दिया स्वागत भाषण
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने स्वागत भाषण शुरू किया. ओम बिरला ने स्वागत भाषण में कहा, ”75 वर्ष पहले इस दिन हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था. आज पूरा देश संविधान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है. 2015 में हमने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था. हमारा संविदान वर्षों का तप, समार्थ्य और क्षमता परिणाम है.”
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: संविधान दिवस के मौके पर संबोधन के लिए संसद पहुंची राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी. इसके लिए राष्ट्रपति संसद पहुंच गई हैं. उनके साथ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद हैं.
संसद शीतकालीन सत्र लाइव: कांग्रेस का संविधान से क्या लेना देना: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. संविधान दिवस के मौके पर आज संसद में कई कार्यक्रम होने वाले हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “कांग्रेस का संविधान से क्या लेना-देना है? उन्होंने अपने कार्यकाल में संविधान का अपमान किया है…”
Parliament Winter Session LIVE: संसद पहुंचे राहुल गांधी
संसद का शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. आज संविधान दिवस होने के कारण संसद में कई कार्यक्रम है. आज राष्ट्रपति दोनों सदनों को संबोधित करेंगे. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद भवन पहुंच गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के साथ उनकी बैठक शुरू हो गई है.
Parliament Winter Session LIVE: संविधान दिवस पर अमित शाह का खास मैसेज
अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा, “संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज भारत पूरे उत्साह से संविधान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी सहित संविधान के सभी शिल्पियों के योगदान को चिरस्मरणीय बनाने के लिए मोदी जी ने ‘संविधान दिवस’ मनाने की शुरुआत की. भारत जैसे विशाल देश के लोकतंत्र की शक्ति हमारा संविधान ही है, जो हर व्यक्ति के लिए न्याय और समान अधिकार सुनिश्चित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मंत्र देता है. हमारा विश्वास है कि संविधान सिर्फ मंचों पर दिखाने की एक पुस्तक नहीं, बल्कि पूर्ण श्रद्धा से आत्मसात कर सार्वजनिक जीवन में अपना सर्वोच्च योगदान देने की कुंजी है. आइए! इस संविधान दिवस पर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लें.”
Parliament Winter Session LIVE: सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में भाग लेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संविधान दिवस समारोह में शामिल होंगे. इसके साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. यहां पर वह भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट जारी करेंगे. प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहेंगे.
Parliament Winter Session LIVE: उपराष्ट्रपति भी दोनों सदनों को संबोधित करेंगे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति, जगदीप धनखड़; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी; लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला; केन्द्रीय मंत्री; संसद सदस्य; दिल्ली स्थित मिशनों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे. उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति भी दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे.
Parliament Winter Session LIVE: संविधान दिवस के अवसर पर सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
आज यानी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर सदन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा. भारत की राष्ट्रपति ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगी. इसके अलावा भारत के संविधान के संस्कृत और मैथिली संस्करण का सेंट्रल हॉल में विमोचन किया जाएगा. भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में समारोह आयोजित किया जाएगा.