Advertisement
होमताजा खबरदेश
तो इस वजह से उठी RSS की इफ्तार पार्टी रद्द करने की मांग

तो इस वजह से उठी RSS की इफ्तार पार्टी रद्द करने की मांग

Last Updated:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच मुंबई में इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रहा है.

तो इस वजह से उठी RSS की इफ्तार पार्टी रद्द करने की मांगZoom
स्वयंसेवकों का अनुशासन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम विंग राष्ट्रीय मुस्लिम मंच मुंबई में आज इफ्तार पार्टी आयोजित करने जा रहा है. इफ्तार पार्टी में 30 इस्लामिक देशो के राजनयिकों के साथ मुस्लिम समुदाय के क़रीब 200 प्रतिष्ठित लोगों को आमंत्रित किया गया है.

आरएसएस लीडर और एम् आर एम् के अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार खुद इस इफ्तार पार्टी में मौजूद रहेंगे साथ ही आरएसएस की लोकल इकाईयों के नेता भी इस इफ्तार में शामिल होंगे.

वहीं ये इफ्तार पार्टी विवादों के घेरे में भी आ गई है. दो मुस्लिम RTI कार्यकर्ताओं ने  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ़ से आज दी जाने वाली इफ़्तार पार्टी को रद्द करने की मांग की है. उनकी दलील है कि सहयाद्री गेस्ट हाउस में इफ़्तार दी जानी है वो सरकारी गेस्ट हाउस है. महाराष्ट्र सरकार को इसे सिर्फ़ सरकारी कामकाज में ही इस्तेमाल में लाना चाहिए.

ऐसा पहली बार है कि आरएसएस के सहयोगी सगंठन की तरफ से मुंबई में कोई इफ्तार पार्टी रखी जा रही है. इस इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद भी शुरू हो चूका है.

मुम्बई के मुस्लिम ग्रुप इस इफ्तार का बॉयकॉट कर चुके है तो वही राजनैतिक पार्टीयो के मुस्लिम नेता सीधे तौर पर इस इफ्तार का विरोध करने से बच रहे है. लेकिन आरएसएस पर प्रहार करते हुए कह रहे है कि आरएसएस मुस्लिमों को इफ्तार के जरिये रिझाने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर हो रहे है गाय के नाम अत्याचार , शरीयत में दखलंदाजी मुस्लिम रिजर्वेशन जैसे अन्य जरुरी मुद्दों पर अपना रुख साफ़ करें. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इसे राजनीतिक धोखा करार दिया है.

बता दें इससे पहले भी मुस्लिम मंच  मुस्लिम समाज में  पकड़ बनाने के लिए करता रहा है. लेकिन ऐसा पहली बार है कि आरएसएस की तरफ से मुंबई में  इफ्तार पार्टी आयोजित की जा रही है. बताया जा रहा है  संघ  पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में मुस्लिमों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है.

 
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें