Advertisement
होमताजा खबरदेश
सुकेश की ऐसी याचिकाएं... जेल बदलने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

सुकेश की ऐसी याचिकाएं... जेल बदलने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

Written by:
Last Updated:

सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की जेल बदलने की याचिका खारिज की और इसे कानून का दुरुपयोग बताया. सुकेश ने मंडोली जेल से अन्य जेल में ट्रांसफर की मांग की थी.

ख़बरें फटाफट
सुकेश की ऐसी याचिकाएं... जेल बदलने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकारZoom
ठग सुकेश की जेल बदलने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज. (Image:PTI)
नई दिल्ली. ठग सुकेश चंद्रशेखर की अपनी जेल बदलने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि सुकेश की शिकायत दिल्ली सरकार के खिलाफ थी. अब व्यवस्था बदल जाने के कारण यह शिकायत खत्म हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की याचिका को कानून का दुरुपयोग बताया. जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कहा कि सुकेश की ओर से पहले दायर की गई इसी तरह की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है.

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कहा कि ऐसे में फिर से याचिका दायर करना कानून का दुरुपयोग है. ठग सुकेश ने अपनी याचिका में मंडोली जेल से पंजाब और दिल्ली के अलावा किसी अन्य जेल में ट्रांसफर करने की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि ‘आपके पास खर्च करने के लिए धन है तो आप मौके ले रहे हैं. यह कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है. आप एक ही तरह की याचिकाएं कैसे दायर करते रह सकते हैं.’
पीठ ने कहा कि ‘हम संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं. हमने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त नहीं की है. हालांकि हम यह कहने से खुद को नहीं रोक सकते कि वर्तमान याचिकाकर्ता ने बदली हुई परिस्थितियों की आड़ में एक के बाद एक रिट दायर करके कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने की कोशिश की है.’
Advertisement
चंद्रशेखर की ओर से वरिष्ठ वकील शोएब आलम ने कहा कि याचिकाकर्ता को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत यह अधिकार हासिल है कि उसे उसके परिवार से अलग न रखा जाए. उन्होंने चंद्रशेखर को कर्नाटक या उसके निकट किसी जेल में भेजने का अनुरोध किया. पीठ ने कहा कि ‘हम समाज और उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं. आपके मौलिक अधिकारों को दूसरों की कीमत पर लागू नहीं किया जा सकता. देखिए आपने अधिकारियों के खिलाफ किस तरह के आरोप लगाए हैं.’

About the Author

Rakesh Singh
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें