Advertisement
होमताजा खबरPunjab
अमृतसर ट्रेन हादसे के वक्त मंच पर ही मौजूद थीं नवजोत कौर, CCTV फुटेज में खुलासा

अमृतसर ट्रेन हादसे के वक्त मंच पर ही मौजूद थीं नवजोत कौर, CCTV फुटेज में खुलासा

Last Updated:

इस वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि नवजोर कौर ने हादसे के वक्त वहां मौजूद नहीं रहने को लेकर झूठ बोला था. वीडियो में हादसे के वक्त नवजोत कौर मंच पर दिख रही हैं.

अमृतसर ट्रेन हादसे के वक्त मंच पर ही मौजूद थीं नवजोत कौर, CCTV फुटेज में खुलासाZoom
हादसे के बाद शवों को ट्रैक से हटाते पुलिसकर्मी (तस्वीर-PTI)
अमृतसर रेल हादसे का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के आधार पर माना जा रहा है कि नवजोर कौर ने हादसे के वक्त वहां मौजूद नहीं रहने को लेकर झूठ बोला था. वीडियो में हादसे के वक्त नवजोत कौर मंच पर दिख रही हैं.

वीडियो में दिखा कि इस दर्दनाक हादसे के 2 मिनट बाद यानी शाम 06 बजकर 56 मिनट और 30 सेकेंड पर एक लड़का मंच के करीब पहुंचा और नवजोत कौर से बातचीत करता है. बता दें, ठीक शाम 06 बजकर 54 मिनट पर तेज़ रफ़्तार DMU ट्रेन ट्रैक पर खड़े लोगों को रौंदते हुए गुजर गई थी.

नवजोत कौर सिद्धू लगातार ये कहती रही हैं कि वो हादसे के ठीक पहले आयोजन स्थल से निकल गईं थी. उन्होंने पहले अपने बयान में कहा कि रावण दहन के बाद जब वो आयोजन स्थल से निकल गई तो उसके 15 मिनट बाद उन्हें हादसे के बारे में जानकारी मिली जबकि अपने दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि रावण दहन के बाद जैसे ही वो गाड़ी में बैठीं तो उन्हें 1 मिनट बाद हादसे के बारे में पता लगा. लेकिन CCTV की तस्वीरें अलग ही कहानी कह रही है.

यह भी पढ़ें: अमृतसर ट्रेन हादसा: तस्वीरों में देखें अटारी पहुंची खूनी ट्रेन डीएमयू

19 अक्टूबर 2018,दशहरे का दिन

वक्त - 06:40:15 शाम
नवजोत कौर सिद्धू बतौर चीफ गेस्ट कार्यक्रम में एंटर हुई जबकि उनके आने का वक्त शाम 5:45 आयोजकों की तरफ से बताया गया था.

वक्त - 06:53:00 शाम
नवजोत कौर सिद्धू की उपस्थिति में रावण के पुतले को जलाया गया.

वक्त - 06:54:20 शाम
इधर रावण का पुतला जल रहा था और रेलवे ट्रैक पर मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बनाकर रावण के पुतले को जलता हुआ देख कर खुश हो रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार डीएमयू ट्रेन ने लोगों को रौंद दिया.

06:56:30 शाम
नवजोत कौर सिद्धू मंच पर मौजूद थी इसी दौरान सफेद कुर्ता-पजामा पहने हुए एक लड़का उनके पास आया. ये लड़का और कोई नहीं बल्कि स्थानीय कांग्रेस पार्षद विजय मदान का बेटा सौरभ मदान मिट्ठू है जोकि इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक भी था. जिसके तुरंत बाद नवजोत कौर सिद्धू मंच से उतरी और अपनी गाड़ी में बैठ कर वहां से चली गई.

06:58:15 शाम
नवजोत कौर सिद्धू की कार आयोजन स्थल से बाहर निकल गईं जबकि रेलवे ट्रैक पर चीख पुकार मची हुई थी.

शुक्रवार को अमृतसर की घटना में 60 लोग मारे गए जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. जोड़ा बाजार फाटक के पास रावण दहन के दौरान लोग ट्रैक पर खड़े थे. इसी दौरान ट्रैक पर दो रेल गाड़ियां आ गईं और लोग चपेट में आ गई.

यह भी पढ़ें: ड्राइवर ने कहा, 'मैंने ब्रेक लगाया लेकिन ट्रेन रुकी नहीं, लोग पत्थर फेंकने लगे तो बढ़ा दी स्पीड'
और पढ़ें