Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानअजमेर
बिजयनगर ब्लैकमेल कांड : हकीम कुरैशी को पुलिस ने फिर लिया 5 दिन के रिमांड पर

बिजयनगर ब्लैकमेल कांड : मुख्य आरोपी हकीम कुरैशी को पुलिस ने फिर लिया 5 दिन के रिमांड पर, आक्रोश बरकरार

Last Updated:

Bijainagar blackmail case : बिजयनगर के ब्लैकमेल कांड के मुख्य आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को पुलिस ने फिर से पांच दिन के रिमांड पर लिया है. इस केस में अब पुलिस अब तक एक दर्जन आरोपियों को दबोच चुकी है. पढ़ें केस से जुड़े ताजा अपडेट.

ख़बरें फटाफट
बिजयनगर ब्लैकमेल कांड : हकीम कुरैशी को पुलिस ने फिर लिया 5 दिन के रिमांड परZoom
पुलिस पूरे मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है.
अशोक सिंह भाटी.

अजमेर. ब्यावर के बिजयनगर ब्लैकमेल कांड को लेकर लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हो रहा है. वहीं पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई में लगी है. इस केस में अब तक 12 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. पुलिस ने ब्लैकमेलिंग कांड के मुख्य आरोपी हकीम कुरैशी को फिर से पांच दिन के रिमांड पर लिया है. इनके अलावा आरोपी तीन नाबालिगों को निरुद्ध कर सुधार गृह और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे कांड की कड़ी से कड़ी जोड़ने में लगी है.
अजमेर के ढाई दशक पुराने बहुचर्चित ब्लैकमेल कांड की तर्ज पर इस ब्लैकमेल कांड को अंजाम दिया गया है. बिजयनगर के इस खौफनाक ब्लैकमेल कांड में नाबालिग बालिकाओं को जाल में फंसाकर समुदाय विशेष के आरोपियों की ओर से देह शोषण किया गया है. दो सप्ताह पहले इस कांड का खुलासा हुआ था. उसके बाद पूरे प्रदेश में बंवडर मचा हुआ है. विरोध प्रदर्शन और रैलियों का सिलसिला चल रहा है.
छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली
इसी कड़ी में गुरुवार को बिजयनगर में स्कूली छात्राओं ने आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. स्कूली छात्राओं की आक्रोश रैली कृषि उपज मंडी शुरू होकर पीपली चौराहा, महावीर बाजार, रेल्वे फाटक,बालाजी मंदिर से होते हुए चार बत्ती चौराहे पर पहुंची. स्कूली छात्राएं अपने हाथों पर काली पट्टियां बांधे हुए थी. उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
Advertisement
अब तक 12 आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं
मसूदा पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया इस प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अब तक 12 आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं. कांड के मुख्य आरोपी हकीम कुरैशी सहित चार आरोपियों की रिमांड की अवधि गुरुवार को पूरी होने पर उन्हें अजमेर की पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया. पोक्सो कोर्ट ने आरोपी पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को फिर से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है. पुलिस अलग-अलग एंगल से इसकी जांच में जुटी है.

About the Author

Sandeep Rathore
संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें