होमताजा खबरराजस्थानबांसवाड़ा
2 दिन पहले नौकरी से इस्तीफा, लंदन सेटल होने वाली थी कोमी, पूरा परिवार नहीं रहा
एयर इंडिया प्लैन क्रैश: डॉक्टर कोमी व्यास और 3 बच्चे... पति के साथ लंदन में सेटल होने का था प्लान पर किस्मत को कुछ और था मंजूर
Written by:
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
अहमदाबाद प्लैन हादसा: डॉ. कोमी और 9 साल की बेटी अन्वी तीनों उसी ड्रीमलाइनर फ्लाइट में सवार थे. सीट नंबर 18D, 18E और 18F टेकऑफ के महज 7 मिनट बाद जैसे ही विमान का संतुलन बिगड़ा हादसे की रफ्तार ने किसी को सोचने तक का मौका नहीं दिया.

बांसवाड़ा. बस दो दिन पहले उन्होंने अस्पताल को मेल भेजा था, मैं नौकरी छोड़ रही हूं, नई शुरुआत करनी है… डॉ. कोमी व्यास एक होनहार सर्जन लंदन में अपने पति और बेटी के साथ नई जिंदगी शुरू करने जा रही थीं. वीज़ा लग चुका था, फ्लाइट बुक थी और घर का सामान भी पैक होने लगा था. लेकिन जिंदगी की प्लानिंग और किस्मत की स्क्रिप्ट में सिर्फ चंद सेकेंड का फासला होता है. एयर इंडिया के उस प्लेन क्रैश ने सपनों से भरा एक पूरा परिवार एक ही झटके में खत्म हो गया.
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में बांसवाड़ा जिले से जुड़ा एक और दर्दनाक मामला सामने आया है. इस हादसे में बांसवाड़ा के रहने वाले प्रतीक जोशी अपने पूरे परिवार के साथ फ्लाइट में सवार थे। प्रतीक जोशी करीब छह साल पहले लंदन शिफ्ट हो गए थे। अब वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ स्थायी रूप से वहीं बसने के लिए जा रहे थे.
प्रतीक जोशी के परिवार में कौन-कौन
प्रतीक जोशी की पत्नी का नाम डॉ. कोमी व्यास है. वह एक डॉक्टर थीं और उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया था ताकि लंदन में नई शुरुआत की जा सके. इस परिवार के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो जुड़वा बेटियां हैं और दोनों की उम्र पांच साल है.

एक साथ जा रहे थे नए जीवन की ओर
पूरा परिवार लंदन में बसने के इरादे से इस फ्लाइट में सवार हुआ था. प्रतीक की लंबे समय से योजना थी कि वे अब पत्नी और बच्चों को भी लंदन लेकर जाएं. एकसाथ नई ज़िंदगी की शुरुआत करें. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. विमान के हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को चंद लम्हों में गम में बदल दिया.

Advertisement
भावुक कर देने वाली बात
यह जानकारी सामने आने के बाद बांसवाड़ा में प्रतीक जोशी और उनके परिवार को जानने वालों में शोक की लहर है. सभी लोग इस घटना को लेकर बेहद दुखी और स्तब्ध हैं. प्रतीक और कोमी दोनों पढ़े-लिखे और मेहनती दंपति थे.

राजस्थान के 10 लोगों की मौत की पुष्टि
राजस्थान के बांसवाड़ा से प्रतीक जोशी फैमिली के पांच लोग, उदयपुर से 4 लोग और बालोतरा से खुशबू राजपुरोहित की मौत की पुष्टि हुई है. उदयपुर शहर के मार्बल व्यवसायी पिंकू मोदी के 24 साल के बेटे शुभ और 22 साल की बेटी शगुन मोदी के अलावा जिले के रुंडेडा गांव के वर्दी चंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया भी मारे गए.

About the Author
निखिल वर्मा
एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें