Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानबांसवाड़ा
अकेले क्यों जाएंगे होटल? कमरे के साथ लड़की भी करें बुक...साइबर ठगी का नया जाल

अकेले क्यों जाएंगे होटल? कमरे के साथ लड़की भी करें बुक... साइबर ठगी का लुभावना जाल हुआ एक्सपोज

Written by:
Last Updated:

बांसवाड़ा साइबर पुलिस ने दो ठगों को अरेस्ट किया है. ये साइबर ठग ऑनलाइन होटल बुकिंग के साथ लड़कियां भी ऑफर कर कई लोगों को ठग चुके थे.

अकेले क्यों जाएंगे होटल? कमरे के साथ लड़की भी करें बुक...साइबर ठगी का नया जालZoom
अकेले होटल में स्टे करने वालों के लिए बनाया अनोखा ऑफर (इमेज- फाइल फोटो)
पिछले कुछ महीनों से साइबर पुलिस लगातार लोगों को साइबर क्राइम के प्रति अवेयर करने में लगी हुई है. इन ठगों के नए-नए तरीके जैसे ही सामने आते हैं, लोगों को तुरंत इसकी जानकारी दी जाती है. लेकिन ये ठग इतने शातिर हैं कि एक तरीका एक्सपोज होते ही दूसरा ढूंढ लेते हैं. अब बांसवाड़ा साइबर पुलिस ने दो अपराधियों को एक नए हथकंडे के जरिये लोगों को ठगते पकड़ा है.

इन साइबर ठगों के निशाने पर वैसे लोग होते थे जो अकेले ही काम के सिलसिले से किसी होटल में स्टे ज्यादा करते थे. ये ठग उन लोगों को कई तरह के मनमोहक ऑफर्स भेजते थे. इसमें कमरे के साथ-साथ लड़की की बुकिंग भी शामिल है. ये ठग ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस देने का वादा करते थे और उसके बाद लोगों से पैसे वसूलते थे. एक बार पैसे आ जाने के बाद ये फुर्र हो जाते थे. शर्म और बदनामी की वजह से कई लोगों ने इनके खिलाफ शिकायत नहींकी. लेकिन करीब दर्जन भर लोगों ने इनकी शिकायत कर डाली जिसके बाद कार्यवाई की गई.
ऑनलाइन बनाया था फर्जी साइट
इन साइबर ठगों की पहचान सतीश और मिथुन के तौर पर हुई. दोनों की उम्र 22 साल है. दोनों ने ऑनलाइन दो फर्जी साइट्स बना रखी थी. इसमें होटल की बुकिंग की सुविधा के साथ ही साथ कई अलग तरह की फैसिलिटी देने की बात कही गई थी. जब क्लाइंट उनके दिए नंबर पर सम्पर्क करते तो ये होटल के कमरे में लड़की भी देने का वादा करते थे. इसके बाद शिकार से अच्छी-खासी वसूली की जाती थी.
लेते थे डोनेशन
ये ठग इतने शातिर थे कि ना सिर्फ लड़की सप्लाई करने के नाम पर पैसे लेते थे बल्कि गरीब और जरूरतमंदों की मदद के नाम पर भी पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे. पहले लड़की को होटल बुलवाने का पाप करने वाले क्लाइंट भी डोनेशन का पाप कम करने के लिए मान जाते थे. लेकिन जब तक उन्हें अहसास होता कि वो साइबर ठगी का शिकार बन गए हैं तब तक उनके पैसे जा चुके होते थे. कई लोगों ने तो इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई. जितनी शिकायतें आई, उसके आधार पर कार्यवाई कर पुलिस ने इन आरोपियों को अरेस्ट किया है.

About the Author

Sandhya Kumari
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें