Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानबांसवाड़ा
साली के प्यार में पागल हुआ जीजा बना कातिल, जंगल में खत्म की प्रेम कहानी

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा बना कातिल, जंगल में दफन की प्रेम कहानी, लाश ने खोल दिए सारे राज

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

Jija Saali love affair love story : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में अवैध रिश्ते का खौफनाक अंत सामने आया है. यहां जीजा ने प्रेमिका साली की शादी की जिद से तंग आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में उसके शव को जंगल में दफनाया दिया.

ख़बरें फटाफट
साली के प्यार में पागल हुआ जीजा बना कातिल, जंगल में खत्म की प्रेम कहानीZoom
सलाखों के पीछे पहुंचा कातिल जीजा.
बांसवाड़ा. राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य बांसवाड़ा जिले में जीजा साली के अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी सामने आई है. यहां साली ने जब जीजा पर शादी का दबाव बनाया तो वह उखड़ गया. उसने साली को मारकर जमीन में गाड़ दिया. लेकिन लड़की का एक हाथ और पांव बाहर रह गया. इससे लड़की का शव मिल गया. उसके बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो जीजा साली की प्रेम कहानी सामने आई. पुलिस ने साली की हत्या के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की शिकार हुई साली बीएड कर रही थी.

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि 5 जून को दानपुर थाने को सूचना मिली थी कि बारी सजवानीया के जंगल में एक लाश पत्तों और मिट्टी में दबी हुई है. उसका एक हाथ और पैर बाहर दिख रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां मिट्टी को हटाकर देखा तो करीब 25 साल की युवती की लाश मिली. युवती की आसपास के गांवों में पहचान कराई गई. लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. इस पर पुलिस ने शव को एमजीएच बांसवाड़ा की मोर्चरी में रखवाया. बाद में पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की. उसके बाद मृतका के परिजन मोर्चरी पहुंचे. युवती की मां, भाई और चाचा ने उसके गले में पहने हुए लॉकेट, हाथ में बंधे काले धागे और बालों में लगे गेटर उसकी शिनाख्त की. मृतका की पहचान सुखा कुमारी (24) के रूप में हुई. वह पारसोला थाना इलाके की रहने वाली थी.
परिजनों ने जीजा पर जताया था शक
सुखा की मां ने पुलिस को बताया कि वह 30 मई को दोपहर 2 बजे मुंगाना जाने के लिए घर से निकली थी. उसके पास मोबाइल नहीं था. वह अलवर में बीएड कर रही थी. इसलिए हमने ज्यादा चिंता नहीं की. गांव में किसी ने मोबाइल पर लाश की फोटो दिखाई. कपड़े देखकर शक हुआ. उसके बाद वे लोग अस्पताल पहुंचे. वहां जाकर देखा तो शव सुखा का ही था. उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी शादी बारी गांव के राजू से हुई है. परिजनों राजू पर हत्या का शक जताया.
जीजा मर्डर करके हो गया था गायब
उसके बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि राजू घटना के बाद से गायब है. उसका मोबाइल बंद है. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से तलाश शुरू की. राजू बार-बार लोकेशन बदलता रहा. 8 जून को सूचना मिली कि वह भवानपुरा के खाली भूखंडों में छिपा है और रातों-रात अहमदाबाद भागने की फिराक में है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. उसे थाने लाकर पूछताछ की गई. पहले तो राजू ने कहा कि सुखा ने फांसी लगाई थी. डर के कारण उसने शव जंगल में गाड़ दिया. लेकिन पोस्टमार्टम में फांसी के कोई निशान नहीं मिले. सख्ती से पूछताछ की गई तो राजू टूट गया और उसने हत्या की पूरी कहानी उगल दी.
Advertisement
शादी का दबाव बनाने पर कर दी हत्या
उसने बताया कि उसके सुखा से शादी के समय से ही उसका प्रेम संबंध था. दोनों अक्सर मिलते थे. हाल ही में उसे पता चला कि सुखा किसी और लड़के से बात करती है. जब सुखा घर आई तो इस बात पर झगड़ा हुआ. वह नाराज होकर जंगल की ओर भाग गई. राजू उसके पीछे गया. वहां सुखा ने शादी की जिद की. राजू ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. इस पर गुस्से में आकर राजू ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर घर से फावड़ा और सब्बल लाकर शव को नीम के पेड़ के पास गाड़ दिया. इसके बाद वह पत्नी के पास बांसवाड़ा चला गया.

About the Author

Sandeep Rathore
संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें