Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानबांसवाड़ा
तबाह हो गई इस परिवार की खुशियां! पानी में डूबने से 3 सदस्यों की गई जान

Banswara News: पानी बना जान का दुश्मन! एक ही परिवार के 3 लोगों की ले ली जान, हैरान कर देगी पूरी घटना

Reported by:
Written by:
Last Updated:

मरजीना अपने परिवार के साथ माहीडेम कस्बे में किसी रिश्तेदार के यहां गई थी. सोमवार सुबह करीब 11 बजे मरजीना, अफसाना और अल्फे माही बांध के गेस्ट हाउस के पीछे बने बैकवाटर में नहाने गए. इस दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे, जानें आगे फिर क्या हुआ.

ख़बरें फटाफट
तबाह हो गई इस परिवार की खुशियां! पानी में डूबने से 3 सदस्यों की गई जानZoom
डूबने से 3 मौत
बांसवाड़ा:- जिले के माही बांध के बैकवाटर में सोमवार को एक दु:खद हादसा हुआ. इस हादसे में इंदिरा कॉलोनी निवासी एक मां, उनकी बेटी और भतीजे की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 30 वर्षीया मरजीना, उनकी 9 वर्षीया बेटी अफसाना और 9 वर्षीय भतीजा अल्फे के रूप में हुई है. इस घटना ने पूरे मुस्लिम लखारा समाज में शोक की लहर दौड़ा दी है.

जानकारी के अनुसार, मरजीना अपने परिवार के साथ माहीडेम कस्बे में किसी रिश्तेदार के यहां गई थी. सोमवार सुबह करीब 11 बजे मरजीना, अफसाना और अल्फे माही बांध के गेस्ट हाउस के पीछे बने बैकवाटर में नहाने गए. इस दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे. वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और दो लोगों को तो बचा लिया, लेकिन मरजीना, अफसाना और अल्फे को नहीं बचाया जा सका. तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई.
जांच के दौरान मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही भूंगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला और बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय ले गए. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.
घटना की खबर फैलते ही इंदिरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों से मुस्लिम लखारा समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे. परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना दिया.
Advertisement
सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
भूंगड़ा थाना पुलिस ने बताया कि माही बांध में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध के आसपास नहाने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं. यह हादसा माही बांध में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है. प्रशासन और पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि आगे चलकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बांध पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें