Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानबांसवाड़ा
आम की कमी से भाव में तेजी, मंडियों में कीमतों ने छुआ आसमान

Mango Price: आम की आवक कम, दाम बेहिसाब! फल मंडियों में बढ़े भाव, लोगों की जेब पर पड़ रहा बोझ

Written by:
Agency:Local18
Last Updated:

Shahpura-Banswara Mango Rate: राजस्थान की फल मंडियों में इन दिनों आम के भावों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है. शाहपुरा और बांसवाड़ा मंडियों में अलग-अलग किस्मों के आमों की थोक और खुदरा दरों में अंतर है.इस बदलाव का मुख्य कारण सीमित आवक, मौसम की मार और परिवहन लागत में वृद्धि है. शाहपुरा मंडी में जहां वेसर, सफेदा, दशहरी और हाफुस जैसे आम अपेक्षाकृत कम थोक रेट पर उपलब्ध हैं, वहीं बांसवाड़ा में कुछ किस्मों के भाव ज्यादा हैं.

ख़बरें फटाफट
आम की कमी से भाव में तेजी, मंडियों में कीमतों ने छुआ आसमानZoom
राजस्थान के फल मंडियों में आम के बढ़े दाम
Mango Price In Rajasthan: राजस्थान की प्रमुख फल मंडियों में इस समय आम की आवक और उसके भावों में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. खासतौर पर शाहपुरा और बांसवाड़ा मंडियों में आम की विभिन्न किस्मों के थोक और खुदरा रेट में भारी भिन्नता सामने आई है. यह अंतर मुख्य रूप से आपूर्ति की स्थिति, मौसम का प्रभाव और ट्रांसपोर्ट लागत में इजाफे के कारण देखा जा रहा है.

शाहपुरा मंडी भाव पर नजर डालें तो यहां वेसर आम ₹55, सफेदा आम ₹45, तोतापुरी ₹35, मिल्म ₹40, दशहरी ₹50 से ₹60, लंगड़ा ₹90 से ₹100 और हाफुस आम ₹100 से ₹120 प्रति किलो तक बिक रहा है. वहीं, इन्हीं किस्मों के खुदरा रेट ₹70 से ₹160 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, खासतौर पर लंगड़ा और हाफुस जैसे हाई क्वालिटी आम.
आम के थौक और खुदरा रेट में भारी अंतर
बांसवाड़ा मंडी में सफेदा आम ₹55-60, तोतापुरी ₹40-50, दशहरी ₹40-50, केसर ₹60-85, लंगड़ा ₹50 और हाफुस ₹120 प्रति किलो थोक में मिल रहा है. खुदरा बाजार में ये रेट ₹100 से ₹130 प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं. रेट में इस अंतर के पीछे सबसे बड़ा कारण फसल की आवक में गिरावट और मौसम की मार है. इस बार राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्मी और असमय वर्षा के कारण आम के बागों को नुकसान पहुंचा है, जिससे उपज कम हो गई है. दूसरी ओर, ट्रांसपोर्ट लागत में बढ़ोतरी ने भी थोक से खुदरा तक रेट को प्रभावित किया है.
Advertisement
शाहपुरा फल मंडी में आम के भाव
आमकीमत/प्रति किलो
वेसर आम100
सफेदा आम70-80
लंगड़ा आम140
मिल्म आम60
तोतापुरी आम50-60
हाफुस आम150-160
दशहरी आम100-110
गुजरात दशहरी आम110-120
बांसवाड़ा फल मंडी में आम के भाव
आमकीमत/प्रति किलो
सफेदा आम100
तोतापुरी आम70
हाफुस आम120-130
दशहरी आम100
लंगड़ा आम80-100
केसर आम100
लोगों को चुकाने पड़ रहे अधिक कीमत
राजस्थान के फल मंडियों में आम के रेट में लगातार अंतर देखे जा रहे हैं. वहीं फल विक्रेताओं का अनुमान है कि जून के मध्य से आम की आवक थोड़ी बढ़ सकती है, जिससे भावों में स्थिरता आ सकती है. फिलहाल, बाजार में आम की मांग बनी हुई है, लेकिन सप्लाई सीमित होने के कारण उपभोक्ताओं को ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें