Advertisement
होमताजा खबरराजस्थानबाड़मेर
Barmer: सड़क पर अब नहीं आएंगे हिचकोले… बाड़मेर-जोधपुर हाइवे होगा फर्राटेदार

Barmer News: सड़क पर अब नहीं आएंगे हिचकोले… बाड़मेर-जोधपुर हाइवे होगा फर्राटेदार, 70 करोड़ की लागत से चमकेगा NH-25!

Reported by:
Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Barmer News: बाड़मेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-25 का 74 किलोमीटर लंबा मार्ग 70 करोड़ रुपए की लागत से सुदृढ़ किया जाएगा. सबसे पहले 7 किलोमीटर क्षतिग्रस्त हिस्से पर काम शुरू होगा. सड़क दो वर्षों में पूरी तरह नए जैसी बन जाएगी, जिससे यातायात और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

ख़बरें फटाफट
Barmer: सड़क पर अब नहीं आएंगे हिचकोले… बाड़मेर-जोधपुर हाइवे होगा फर्राटेदारZoom
बाड़मेर-जोधपुर हाइवे का 70 करोड़ में सुदृढ़ीकरण, जल्द फर्राटेदार सफर.
बाड़मेर. पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर-बालोतरा-जोधपुर मार्ग पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. लंबे इंतजार के बाद, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (NH-25) का सुदृढ़ीकरण कार्य आखिरकार शुरू होने जा रहा है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 70 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इसके तहत 74 किलोमीटर लंबे हाइवे को पूरी तरह से नए जैसी गुणवत्ता वाला बनाया जाएगा. यह न सिर्फ लोगों को आरामदायक सफर देगा, बल्कि क्षेत्र के विकास की रफ्तार को भी तेज करेगा.

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस कार्य की विस्तृत योजना तैयार कर ली है. परियोजना के तहत बाड़मेर शहर के बीएनसी चौराहे से लेकर बागुंडी फांटा तक के 74 किलोमीटर मार्ग को शामिल किया गया है. इस मार्ग पर जगह-जगह आई दरारों और गड्ढों की मरम्मत की जाएगी और पूरे मार्ग पर डामर की नई परत बिछाई जाएगी, जिससे सड़क की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा.
प्रथम चरण में सर्वाधिक क्षतिग्रस्त हिस्से पर फोकस
परियोजना की शुरुआत में प्राथमिकता उन हिस्सों को दी गई है जो सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हैं. परियोजना डायरेक्टर नरेंद्र कुमार के मुताबिक, सबसे पहले दूदवा से बागुंडी तक के करीब 7 किलोमीटर लंबे हाइवे पर सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा. यह भाग यात्रियों के लिए सबसे अधिक परेशानी का सबब बना हुआ था. इसके बाद पूरे 74 किलोमीटर मार्ग पर डामर की नई लेयर बिछाई जाएगी.
दो वर्षों में मिलेगा फर्राटेदार सफर
NHAI द्वारा शुरू किया गया यह कार्य अगले दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा. मार्ग के पूरी तरह से सुदृढ़ हो जाने के बाद हजारों वाहन चालकों और यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुधार से बाड़मेर, बालोतरा और जोधपुर के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक गतिविधियों में एक नई तेजी आएगी, जिससे क्षेत्र का आर्थिक परिदृश्य बदलेगा.
Advertisement
पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान
NHAI केवल सड़क की मरम्मत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दे रहा है. सड़क के सौंदर्यीकरण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के सहयोग से हाइवे के दोनों ओर सघन पौधरोपण किया जाएगा. इससे सड़क किनारे हरियाली बढ़ेगी और क्षेत्र का पर्यावरण भी बेहतर होगा. उल्लेखनीय है कि साल 2014 में इस 200 किलोमीटर लंबे NH-25 का निर्माण हुआ था, लेकिन पिछले कुछ समय से यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा था, जिससे अब NHAI ने यह कार्य शुरू करवाया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें