होमताजा खबरराजस्थानभीलवाड़ा
लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे;मचा बवाल, हुई जमकर पिटाई
लोन वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन गलत दरवाजा खटखटा बैठे; गांव में मचा बवाल और फिर हुई जमकर पिटाई
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
Bhilwara News : भीलवाड़ा के कोटड़ी कस्बे में बैंक अधिकारी और एजेंट नशे में गलत घर में घुसे, ग्रामीणों ने पिटाई की, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बैंक अधिकारी और एजेंट किस्त वसूली के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों नशे की हालत में थे. आरोप है कि वे गलत घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से लोन की किस्त मांगने लगे.

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे से सामने आई एक घटना ने देर रात के बैंक रिकवरी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. बताया जा रहा है कि लोन की किस्त वसूली करने पहुंचे एक बैंक अधिकारी और उसके साथ आए एजेंट को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा. मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बैंक अधिकारी और एजेंट किस्त वसूली के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों नशे की हालत में थे. आरोप है कि वे गलत घर में घुस गए और वहां मौजूद लोगों से लोन की किस्त मांगने लगे. इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की गई, जिससे माहौल बिगड़ गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और घर वालों ने आसपास के लोगों को बुला लिया.
गलत घर में घुसने से बढ़ा विवाद
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी और एजेंट जिस घर में पहुंचे, वहां किसी का लोन से कोई लेना देना नहीं था. फिर भी वे किस्त मांगने लगे. जब घर की महिलाओं ने विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने अभद्र व्यवहार किया. यही बात गांव में आग की तरह फैल गई. कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. माहौल तनावपूर्ण हो गया और अधिकारी व एजेंट ने वहां से निकलने की कोशिश की.

भागने की कोशिश, लेकिन संकरी गलियों में फंसी कार
जैसे ही ग्रामीणों की भीड़ बढ़ी, दोनों वहां से कार लेकर भागने लगे. लेकिन कोटड़ी कस्बे की संकरी गलियों में उनकी कार फंस गई. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बैंक अधिकारी मौका देखकर वहां से भाग निकला. हालांकि एजेंट को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एजेंट को अपने साथ ले गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रात में इस तरह किस्त वसूली की कार्रवाई क्यों की गई और वह भी नशे की हालत में.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें