Rajasthan Assembly Election 2018: राजस्थान में 199 सीटों पर 73.73% मतदान
Agency:News18Hindi
Last Updated:
LIVE राजस्थान (इलेक्शन) विधानसभा चुनाव २०१८ (Rajasthan Assembly Election 2018 Voting): राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए 199 सीटों पर मतदान हुआ. प्रदेश की इन 199 विधानसभा सीटों के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित होंगे.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव-2018 के लिए शुक्रवार को प्रदेश के 199 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक 72.14% मतदान दर्ज किया गया. कुछ मतदान केंद्रों पर अब भी मतदाओं की कतार 5 बजे बाद भी नजर आईं जिसके चलते वहां देर शाम तक मतदान प्रक्रिया जारी रही. जिसके चलते मतदान प्रतिशत रात आठ बजे तक 73.73 प्रतिशत पहुंच गया.
सुबह 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के पहले एक घंटे में 9 बजे तक महज 8 प्रतिशत मतदान हुआ था. लेकिन समय के साथ-साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ा और 11 बजे तक 20.46 प्रतिशत, एक बजे तक 41.33 फीसदी और इसी तरह दोपहर तीन बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ.
मतदान के लिए प्रदेश के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4 करोड़ 74 लाख 37 हजार 761 मतदाता हैं. मतदान के बाद अब 11 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. पिछली बार प्रदेश में 75 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस बार 80 फीसदी वोटिंग का लक्ष्य रखा गया था.
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 से जुड़ी सभी खबरें, यहां पढ़ें LIVE UPDATES
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें