होमताजा खबरराजस्थान
पूर्व मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, मिल सकती हैं सीएम राजे

Agency:ETV Rajasthan
Last Updated:
भाजपा के कदावर नेता व पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह बुधवार को अमरीका से जयपुर लौटे तो एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. हजारों समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना में फूलों के गुलदस्ते और शुभकामना संदेश लेकर एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ भी थे.

उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह कुछ समय से अग्नाशय में तकलीफ के चलते अस्वस्थ चल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से उनका अमरीका में इलाज चल रहा था, स्वास्थ्य में सुधार के बाद वे घर लौटे हैं. उनके करीबी मित्रों के अनुसार 13 अप्रेल को उनका अग्नाशय का ऑपरेशन हुआ था और अब आगे का इलाज वे देश में ही लेंगे.
जल्द ठीक होने की कामना के साथ लगा समर्थकों का ताता
एयरपोर्ट पहुंचे दिगंबर सिंह के स्वागत में एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह से ही उनके समर्थकों का तांता लगा रहा. हाथों में 'गेट वेल सून' और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाली तख्तियों के साथ बड़ी संख्या में लोग फूलों के गुलदस्ते लिए दिखे. करीब दस बजे एयरपोर्ट से बाहर निकले डॉ. सिह के साथ मंत्री राजेंद्र राठौड , रोहिताश्रव कुमार विधायक धर्मपाल सिंह भी थे. इस मौके पर उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वागत करने वालों में मंत्री हेमसिंह भडाना और करीब दो दर्जन से अधिक विधायक भी मौजूद रहे.
कुशलक्षेम जानने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मिल सकती हैं
जानकारी के अनुसार अमरीका से पहले दिल्ली व फिर चार्टर प्लेन से दिल्ली से जयपुर पहुंचे डॉ. सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को उनसे मिल सकती हैं.
आप hindi.news18.com की खबरें पढ़ने के लिए हमें फेसबुक और टि्वटर पर फॉलो कर सकते हैं.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें