राजस्थान: BJP में टिकट बंटवारे को लेकर बगावत, प्रदेश महामंत्री ने दिया इस्तीफा
Agency:News18Hindi
Last Updated:
धनकड़ ने कहा है कि वे अब बागी होकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इस्तीफे में इस बात का जिक्र किया है कि भाजपा ने उनके बजाय फूलचंद को प्रत्याशी बनाकर विराट नगर की जनता का अपमान किया है.

राजस्थान में टिकट बंटवारे के बाद भारतीय जनता पार्टी में बगावत शुरू हो गई है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड़ टिकट न मिलने पर नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी से इस्तीफे का पत्र भेज दिया. धनकड़ जयपुर की विराट नगर सीट से टिकट मांग रहे थे. धनकड़ ने कहा है कि वे अब बागी होकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इस्तीफे में इस बात का जिक्र किया है कि भाजपा ने उनके बजाय फूलचंद को प्रत्याशी बनाकर विराट नगर की जनता का अपमान किया है.
ये भी पढ़ें- BJP की पहली लिस्ट में छाया वंशवाद, बेटे, पोते और बहुओं को भी टिकट
बता दें कि रविवार रात को ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई. इस लिस्ट में पार्टी ने 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें कई मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ कर दिया गया है.
यहां देखें- BJP के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बीजेपी की प्रत्याशियों की पहली सूची में जहां भरपूर वंशवाद और परिवारवाद देखने को मिला है वहीं दिवंगत नेताओं की संतानें भी टिकट हासिल करने में कामयाब हुई हैं. वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाने साधने वाली बीजेपी की प्रत्याशी सूची में वंशवाद और परिवारवाद को भरपूर तरजीह मिली है. प्रत्याशियों की पहली सूची में जहां कई नेता पुत्रों के नाम शामिल हैं वहीं दिवंगत नेताओं की संतानों को भी पार्टी ने टिकट से नवाजा है.
ये भी पढ़ें- जोधपुर की सभी सीटों पर BJP ने खोले पत्ते, सूर्यकांता व्यास पर 7वीं बार लगाया दांव

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें