Advertisement
होमताजा खबरखेल
क्रिकेट डायरी: जब क्रिकेट के डॉन ने एक ही दिन में ठोक दिया था तिहरा शतक

क्रिकेट डायरी: क्रिकेट के 'डॉन' ने जब एक ही दिन में ठोक दिए थे 300 से ज्यादा रन

Last Updated:

Cricket Diary, Donald Bradman death anniversary: क्रिकेट के सबसे महानतम बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रेडमैन का निधन आज के दिन (25 फरवरी) ऑस्ट्रेलिया में 92 साल की उम्र में हुआ था. क्रिकेट डायरी में आज उन्हींं बात. क्रिकेट में आज भी उनके रिकॉर्ड बड़े से बड़े खिलाडी को प्रेरित करते हैं.

क्रिकेट डायरी: जब क्रिकेट के डॉन ने एक ही दिन में ठोक दिया था तिहरा शतकZoom
सर डोनाल्ड ब्रेडमैन 52 टेस्ट मैचों में 29 टेस्ट शतक बनाए थे. फोटो: शटरस्टोक
नई दिल्ली: क्रिकेट में सर डॉन ब्रेडमैन के रुतबे से हर कोई वाकिफ है. इसीलिए क्रिकेट के फैंस उन्हें क्रिकेट का डॉन भी कहते हैं. दुनिया के ऐसे बल्लेबाज जिनकी तरह बल्लेबाजी करने की हसरत हर क्रिकेट खिलाड़ी में रही. ये और बात है कि उन तक पहुंच कोई नहीं पाया. क्रिकेट को शुरुआती दौर में उन्होंने ही अपनी बल्लेबाजी के दम पर लोकप्रियता दिलाई. आधुनिक युग में सिर्फ सचिन तेंदुलकर के बारे में ऐसा कहा गया कि उनमें सर डॉन ब्रेडमैन की झलक दिखती है. इस बात को खुद डॉन ने भी अपने एक इंटरव्यू में कहा था. 2001 में 25 फरवरी के दिन डॉन ब्रेडमैन का 92 साल की उम्र में निधन हुआ था. लेकिन उनके बनाए रिकॉर्ड आज भी जिंदा और ये बताते हैं कि वह क्रिकेट के अब तक के सबसे महान खिलाड़ी हैं.

उनका टेस्ट क्रिकेट में 99 से ज्यादा का औसत हो या फिर एक ही दिन में टेस्ट क्रिकेट में 300 रन बनाने का रिकॉर्ड. ऐसे अनगिनत रिकॉर्ड हैं, जो डॉन ब्रेडमैन की महानता की कहानी कहते हैं. डॉन ब्रेडमैन ने सिर्फ 52 टेस्ट मैच खेले. इसमें उन्होंने 6996 रन बनाए. उन्होंने अपने करियर में 618 चौके लगाए, लेकिन छक्के सिर्फ 6 ही लगाए.
डॉन ब्रेडमैन के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जो आने वाले समय में भी नहीं टूटेंगे
1 टेस्ट मैच में डॉन ब्रेड मैन का बल्लेबाजी औसत 99.94 का है. आज तक इस औसत को तोड़ने की छोडिए, इसके आसपास भी कोई नहीं पहुंच पाया है. फिलहाल ऐसा कोई बल्लेबाज दिखता भी नहीं, जो उनका ये औसत का रिकॉर्ड अपने नाम कर सके.
2. डॉन ब्रेडमेन ने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 12 दोहरे शतक बनाए. इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. इसके भी फिलहाल टूटने की कोई संभावना नहीं दिखती.
Advertisement
3. एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 1930 से अब तक डॉन के नाम है. उन्होंने उस समय हुई एशेज सीरीज में 974 रन अकेले बनाए थे. इतने रन आज तक कोई बल्लेबाज एक सीरीज में नहीं बना सका है.
4. ब्रेडमैन ने एक ही दिन में 300 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 1930 में ही खेली गई एशेज सीरीज में हैडिंग्ले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 309 रनों की पारी खेली थी.
5. टेस्ट क्रिकेट में डॉन ने मात्र 68 पारियों में 6000 रनों का आंकड़ा छुआ था. टेस्ट क्रिकेट में इतनी तेजी से कोई भी बल्लेबाज 6 हजार रन नहीं बना सका है.
बॉडीलाइन गेंदबाजी भी उन्हें रोक नहीं पाई
आज के क्रिकेट फैंस शायद उस समय के खेल और बल्लेबाजी पर सवाल कर सकते हैं. लेकिन उन्हें ये पता होना चाहिए, उस समय बल्लेबाजी करना कितना कठिन होता था. बल्लेबाज को बिना हेलमेट के बैटिंग करनी होती थी. शरीर पर तेज रफ्तार से आती बॉल को रोकने के लिए कोई खास उपकरण नहीं होते थे. ऐसे में भी गेंदबाज डॉन को रोक नहीं पाते थे. उनकी बल्लेबाजी की इसी शैली से आतंकित होकर इंग्लैंड के कप्तान ने ऐसा कदम उठाया, जिसे तब क्रिकेट में शर्मनाक कहा गया. उन्हेांने डॉन को रोकने के लिए बॉडीलाइन गेंदबाजी कराई. इस सबके बावजूद डॉन ने 56 से ज्यादा की औसत से रन बनाए.
और पढ़ें