Advertisement
होमताजा खबरखेलक्रिकेट
इस वीडियो को देख गुस्से में आए भारतीय फैंस, BCCI और गांगुली पर साधा निशाना

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का वीडियो देख भारतीय फैंस को आया गुस्सा, BCCI और गांगुली पर साधा निशाना

Last Updated:

भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच राजकोट में दूसरा वनडे खेला गया था जिसमें भारत ने जीत हासिल की

इस वीडियो को देख गुस्से में आए भारतीय फैंस,  BCCI और गांगुली पर साधा निशानाZoom
सौ
राजकोट. राजकोट में भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत को जीत हासिल हुई. हालांकि इस मुकाबले से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने अपनी वेबसाइट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) और उनके अध्यक्ष पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) फैंस के निशाने पर आ गए.
दरअसल जो वीडियो शेयर किया गया है वह मैच से पहले का है जिसमें कुछ औरतें पिच पर काम करती दिख रही हैं. उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है और वह पिच की सफाई कर रही हैं.

फैंस ने सौरव गांगुली को निशाने पर लेते कहा कि क्या दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पास इतना पैसा नहीं है कि वह पिच पर काम करने के लिए सही उपकरण लोगों के दे सके.

वहीं कुछ फैंस ने कहा कि इस तरह पिच की सफाई करना उन औरतों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है और बीसीसीआई को इसके बारे में सोचना चाहिए.
Advertisement

कुछ फैंस ने सवाल किया कि खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च करने वाले बीसीसीआई के पास क्या इतना पैसा नहीं कि वह इस काम के लिए मशीन खरीद सकें.

हालांकि कुछ फैंस ने बचाव करते हुए कहा कि मशीन की जगह औरतों से काम करवाने से रोजगार बढ़ता है.
राजकोट में भारतीय टीम ने मुंबई में मिली हार का बदला लिया और जबर्दस्त जीत हासिल की. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को 36 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 340 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 304 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 96 रन शिखर धवन ने बनाए. उनके अलावा केएल राहुल 80 रन और विराट कोहली ने  78 रन की पारी खेली.
राहुल ने किया स्टंप तो निशाने पर आए पंत, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा मजाक
और पढ़ें